फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Banaras Club: Former secretary Uday Rajgarhia withdrew his name.

बनारस क्लब: पूर्व सचिव उदय राजगढि़या ने नाम वापस लिया

Sat, 28 Oct 2023 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Banaras Club: Former secretary Uday Rajgarhia withdrew his name.
शहर के प्रतिष्ठित दी बनारस क्लब के प्रबंधकीय चुनाव में शुक्रवार को पूर्व सचिव उदय राजगढि़या ने अपनी दावेदारी वापस ले ली। पांच नवंबर को होने वाले मतदान में सात पदों के लिए दो पैनल के 14 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। शुक्रवार को नाम वापसी और नामांकन पत्रों की जांच के बाद शनिवार को बैलेट पेपर का सैंपल जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

बनारस क्लब के चुनाव में दीपक मधोक और दीपक माहेश्वरी गुट के बीच सीधा मुकाबला है। दीपक माहेश्वरी गुट से दावेदारी करने वाले उदय राजगढि़या ने शुक्रवार को अपना नाम वापस ले लिया। इसके बाद दोनों पैनल से सात-सात उम्मीदवार अब चुनावी जंग में हैं। सचिव पद पर नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनपी सिंह और पूर्व सचिव जयदीप सिंह बबलू मैदान में हैं। फिलहाल सात सदस्यों के चयन के बाद सचिव और कोषाध्यक्ष पद पर मतदान से निर्वाचन किया जाएगा। प्रबंधकीय चुनाव के लिए 5 नवंबर को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। उसी दिन शाम पांच बजे से मतगणना होगी। चुनाव में 1596 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। एडीएम सिटी आलोक वर्मा ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed