फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Banaras Club: 14 candidates from two panels nominated for seven posts.

बनारस क्लब: सात पदों के लिए दो पैनल के 14 उम्मीदवारों ने किया नामांकन

Thu, 26 Oct 2023 01:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Banaras Club: 14 candidates from two panels nominated for seven posts.
दी बनारस क्लब के प्रबंधकीय कमेटी के चुनाव में बुधवार को दीपक माहेश्वरी गुट के सात उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। इससे पहले मंगलवार को दीपक मधोक गुट के सात प्रत्याशियों ने पर्चा भरा था। सात पदों के लिए दो पैनल के 14 उम्मीदवारों के नामांकन के बाद कांटे के मुकाबले के आसार बन गए हैं। तीन वर्तमान और दो पूर्व सचिव भी भाग्य आजमा रहे हैं। फिलहाल सचिव पद पर नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एनपी सिंह और पूर्व सचिव जयदीप सिंह बबलू के बीच टक्कर के आसार हैं।
विज्ञापन

प्रबंधकीय चुनाव का कार्यक्रम जारी होने के बाद दोनों पैनल के उम्मीदवार मतदाताओं तक पहुंच बनाने में जुट गए हैं। बृहस्पतिवार को भी नामांकन होगा। 27 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 28 अक्तूबर को बैलेट पेपर का सैंपल जारी होगा। 5 नवंबर को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी। करीब आधे घंटे बाद परिणाम आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

1596 मतदाता, नकारात्मक प्रचार नहीं
चुनाव में 1596 मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। पिछली बार 1543 मतदाताओं में 991 मतदाताओं ने हिस्सा लिया था। एडीएम सिटी आलोक वर्मा ने चुनाव अधिसूचना जारी करते हुए हिदायत दी कि किसी भी रूप में नकारात्मक प्रचार, मैसेज, पोस्टर, बैनर आदि के उपयोग होने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। यहां बता दें कि वर्तमान सचिव डॉ. दीपक मधोक नौ बार इस पद पर रह चुके हैं। पांच साल में दो बार सचिव पद चयनित होने के नियम के कारण वे और दीपक माहेश्वरी सचिव पद पर चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन





इन उम्मीदवारों ने किया नामांकन
डॉ. दीपक मधोक के पैनल से डॉ. एनपी सिंह, अतुल सेठ, दीपेश वशिष्ठ, दिशांत बदलानी, अमित कुमार अग्रवाल, डॉ. अल्का माथुर ने नामांकन किया है। इसी तरह दीपक माहेश्वरी के पैनल से जयदीप सिंह बबलू, रितेश टिबरेवाल, गौरव दास, मनीष अग्रवाल, डॉ. प्रिया शर्मा, तन्मय जैन ने दावेदारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed