फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Banaras becomes the country's second-hottest city for the third time in four days.

Varanasi News: 4 दिन में तीसरी बार देश का दूसरा सबसे गर्म शहर बनारस

Sat, 20 Jun 2026 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Banaras becomes the country's second-hottest city for the third time in four days.
वाराणसी। बनारस बीते चार दिनों में तीसरी बार देश का दूसरा सबसे गर्म शहर बन गया है। प्रदेश में सबसे गर्म रात वाला शहर भी बनारस ही रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 4.9 डिग्री ऊपर 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इससे ज्यादा बांदा का तापमान 44.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। गर्मी के साथ ही मानसून भी अब यूपी-बिहार बॉर्डर से नेपाल की ओर मुड़ गया है।
विज्ञापन

वहीं इस महीने काशी में 88 फीसदी बारिश घाटा हो गया है। आमतौर पर जून के 19 दिनों में काशी में 30.9 मिलीमीटर बारिश हो जाती है मगर इस बार सिर्फ ढाई मिमी बारिश ही हो सकी है। यानी कि सामान्य से करीब 15 गुना कम बरसात हुई। यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार पूर्वांचल में लू का दौर जारी रहेगा। शुक्रवार को काशी की रात प्रदेश में सबसे गर्म रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री ऊपर 30.7 डिग्री सेल्सियस चला गया।
विज्ञापन

घाटों से दूर हुए सैलानी, सड़कों से 8 घंटे महसूस हुई आंच
दिन भर तीखी और तेज लू के चलते रास्तों पर चलना दूभर हो गया। सैलानी गंगा घाटों और नावों की सवारी से दूर ही रहे। दिन में सात घंटे तक सड़कों से आंच निकली। सुबह 10 बजे से लेकर शाम छह बजे तक आंच जैसा महसूस किया जा रहा है। हवा में नमी भी घटकर 35 फीसदी पर आकर सिमट गई है। वहीं रात में करीब 9 बजे के बाद करीब 26 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा बहने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानसून अभी देर से आएगा
मौसम विज्ञानी डॉ. सिंह ने बताया कि अभी अगले 4-5 दिन तक किसी तरह की राहत मिलने का अनुमान नहीं नजर आ रहा है। अगले 23 जून तक काशी में लू का यलो अलर्ट जारी किया जा चुका है। प्रदेश में छिटपुट गतिविधियां हैं। प्रदेश में मानसून आने की परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed