फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Banaras number one religious and tourist center of Purvanchal

काशी सैलानियों की पहली पसंद: पूर्वांचल का नंबर-1 धार्मिक पर्यटक केंद्र बना बनारस, विंध्याचल दूसरे स्थान पर

Thu, 05 Sep 2024 10:30 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 05 Sep 2024 10:30 AM IST
सार

बनारस पूर्वांचल का नंबर एक धार्मिक और पर्यटक केंद्र बन गया है। यहां 8 करोड़ 54 लाख 73 हजार 633 पर्यटक साल 2023 में आए। वहीं विंध्याचल दूसरे स्थान पर है। अष्टभुजा धाम तीसरी तो भदोही का सीतामढ़ी चौथी व सोनभद्र पर्यटकों की पांचवीं पसंद है।

विज्ञापन
Banaras number one religious and tourist center of Purvanchal
Kashi Vishwanath Temple Corridor - फोटो : ANI

विस्तार

काशी के बदले कलेवर ने इसे पर्यटकों की नंबर वन पसंद बना दिया है। इसका फायदा आसपास के जिलों के पर्यटन केंद्रों को भी मिल रहा है। वर्ष 2023 में आठ करोड़ 54 लाख से अधिक पर्यटकों ने वाराणसी का भ्रमण किया है। वहीं, दूसरे नंबर पर मिर्जापुर रहा जहां 72 लाख से अधिक पर्यटक पहुंचे हैं।
विज्ञापन


बनारस आने वाले पर्यटक पड़ोसी जिलों के आध्यात्मिक, धार्मिक और प्राकृतिक स्थलों को भी पसंद कर रहे हैं। वर्ष 2023 में पूर्वांचल का टॉप रिलीजियस व टूरिस्ट डेस्टिनेशन वाराणसी बनकर उभरा है। वहीं, दूसरे नंबर पर मिर्जापुर का विंध्याचल और तीसरे पायदान पर मिर्जापुर का ही अष्टभुजा मंदिर रहा। इसके अतिरिक्त संत रविदास नगर (भदोही) में स्थित सीतामढ़ी चौथे नंबर पर और प्राकृतिक सौंदर्य से भरा सोनभद्र पांचवें स्थान पर है।
विज्ञापन


बनारस और उसके आसपास के जिलों की कनेक्टिविटी में इजाफा होने से इन क्षेत्रों में पर्यटन विकास की विभिन्न परियोजनाओं पर काम हुआ है। इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं और पर्यटक कम समय में ज्यादा से ज्यादा डेस्टिनेशन एक्सप्लोर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि वाराणसी में हुए विकास के कार्यों, मूलभूत ढांचे में सुधार, दूसरे शहरों से बेहतर कनेक्टिविटी, सुगमता और सुरक्षा ने पर्यटकों की संख्या बढ़ा दी है। वाराणसी के पड़ोसी जिलों के पर्यटन और धार्मिक स्थलों के विकास के काम ने पर्यटकों का रुझान बढ़ाया है। 

वाराणसी के आसपास 100 से 200 किलोमीटर की यात्रा पर्यटकों के लिए काफी आसान हो गई है। वाराणसी आने वाले पर्यटकों को संतरविदास नगर (भदोही), मिर्जापुर, सोनभद्र के धार्मिक स्थलों, जलप्रपात और प्राकृतिक सौंदर्य वाले स्थल खूब भा रहे हैं।

वर्ष 2023 में वाराणसी और आसपास के 5 डेस्टिनेशन में कुल पर्यटकों की संख्या

  • वाराणसी - 8 करोड़ 54 लाख 73 हजार 633
  • विंध्याचल - 72 लाख 97 हजार 800
  • अष्टभुजा - 42 लाख 35 हजार 770
  • सीतामढ़ी - 25 लाख 41 हजार 080
  • सोनभद्र - 22 लाख 26 हजार 310
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed