फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Banaras Bar: Eight candidates each for the posts of President and General Secretary

बनारस बार : अध्यक्ष और महामंत्री पद पर आठ-आठ प्रत्याशी

Sat, 20 Dec 2025 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Banaras Bar: Eight candidates each for the posts of President and General Secretary
वाराणसी। बनारस बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव को लेकर शुक्रवार को दस्तावेज की जांच पूरी होने के बाद अध्यक्ष, महामंत्री समेत विभिन्न पदों के लिए वैध प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई। अब 20 दिसंबर को नाम वापसी की प्रक्रिया होगी। चुनाव मैदान में अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए आठ-आठ प्रत्याशी अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर पांच, उपाध्यक्ष पद पर भी पांच प्रत्याशी मैदान में हैं। कोषाध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। संयुक्त मंत्री (प्रशासन) पद के लिए सात प्रत्याशी, जबकि संयुक्त मंत्री (पुस्तकालय) और आय-व्यय निरीक्षक पद पर एक-एक प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो सकते हैं। प्रबंध समिति के 15 वर्ष से कम श्रेणी के पद के लिए सात प्रत्याशी व 15 वर्ष से अधिक श्रेणी के पद के लिए 18 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन अमर नाथ शर्मा ने बताया कि नाम वापसी की अंतिम तिथि 20 दिसंबर है और अपराह्न तीन बजे तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकते हैं। मतदान 2 जनवरी को होगा, जिसके बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed