{"_id":"5c1dd976bdec2256d9676f01","slug":"banaras-bar-association-election-result-declared","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बनारस बार एसोसिएशनः वार्षिक चुनाव में राजेश अध्यक्ष और विनोद महामंत्री निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस बार एसोसिएशनः वार्षिक चुनाव में राजेश अध्यक्ष और विनोद महामंत्री निर्वाचित
Sat, 22 Dec 2018 11:58 AM IST
shashikant misra
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: shashikant misra
Updated Sat, 22 Dec 2018 11:58 AM IST
विज्ञापन
निर्वाचित पदाधिकारी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनारस बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में राजेश कुमार मिश्र अध्यक्ष, विनोद कुमार शुक्ल महामंत्री और श्रवण कुमार श्रीवास्तव वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष अमरनाथ शर्मा के चुनाव परिणाम घोषित करते ही निर्वाचित पदाधिकारियों को साथी अधिवक्ताओं ने फूल-मालाओं से लाद दिया।
चुनाव परिणाम के अनुसार राजेश कुमार मिश्रा 883 मत पाकर अध्यक्ष निर्वाचित हुए और मोहन सिंह यादव 719 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर श्रवण कुमार श्रीवास्तव 760 मत और महामंत्री पद पर विनोद कुमार शुक्ला 952 मत पाकर निर्वाचित हुए।
उपाध्यक्ष दस वर्ष से अधिक अनुभव के दो पद पर प्रतिमा पांडेय 1253 मत और सुशील कुमार तिवारी 1156 मत पाकर निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष दस वर्ष से कम अनुभव के एक पद पर आशीष कुमार श्रीवास्तव 634 मत पाकर निर्वाचित हुए।
विज्ञापन
कोषाध्यक्ष पद पर प्रेमचंद्र यादव निर्विरोध निर्वाचित हुए। संयुक्त मंत्री प्रशासन पद पर 1007 मत पाकर सुनील कुमार गुप्ता और संयुक्त मंत्री प्रकाशन पद पर 1108 मत पाकर रवि प्रकाश श्रीवास्तव निर्वाचित हुए।
संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद पर 1307 मत पाकर राकेश कुमार मौर्या और आय-व्यय निरीक्षक पद पर 1285 मत पाकर संदीप कुमार सिंह निर्वाचित हुए। प्रबंध समिति के 15 वर्ष से अधिक अनुभव के छह पद पर अनूप कुमार सिंह, निहालुद्दीन, रजनीश अग्रवाल, रवींद्र नाथ त्रिपाठी, शोभनाथ और उदय प्रताप सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए।
प्रबंध समिति के 15 वर्ष से कम अनुभव के छह पद पर अभिषेक कुमार चौबे मोनू, अजीत कुमार गुप्ता, अशोक कुमार वर्मा, शैलेंद्र कुमार सिंह, संदीप कुमार मौर्या और सुशील कुमार श्रीवास्तव निर्वाचित हुए। इससे पहले सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक मतगणना हुई।

पदाधिकारी बोले
बनारस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा का कहना है कि अधिवक्ता साथी कष्ट में ना रहें और मुस्कुराते रहें, यह हमारी शीर्ष प्राथमिकता है। बनारस बार के गौरवशाली इतिहास को आगे बढ़ाने का काम करूंगा। अधिवक्ताओं की एकता बनाए रखने के साथ ही बेंच और बार के बीच समन्वय बनाए रखूंगा।
बनारस बार एसोसिएशन के महामंत्री विनोद कुमार शुक्ला का कहना है कि कचहरी के चुनाव में माफियाओं का हस्तक्षेप खत्म करेंगे। किसी भी कीमत पर कचहरी परिसर का अन्यत्र स्थानांतरण नहीं होने देंगे। पीने के साफ पानी और टॉयलेट की उपलब्धता के साथ ही कचहरी परिसर में सफाई पर गंभीरता से ध्यान देंगे।

सेंट्रल बार का वार्षिक चुनाव आज
पूर्वांचल के सबसे बड़े बार एसोसिएशन में शुमार सेंट्रल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए शनिवार को मतदान होगा। मतदान में 5610 मतदाता शामिल होंगे। इसमें 1468 पुराने सदस्य, 3905 आजीवन एडीसी, 196 आल इंडिया बार एग्जाम उत्तीर्ण मतदाता और 41 पूरक लिस्ट के मतदाता शामिल हैं।
एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन बाबू दीनानाथ सिंह और सदस्यगण अजय श्रीवास्तव व महफूज आलम ने चुनाव तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि मतदान के लिए 110 बूथ बनाए गए हैं। मतपत्र देने के लिए 15 टेबल लगेंगे। आजीवन सदस्य सेंट्रल बार के निचले सभागार में और अन्य मतदाता ऊपरी सभागार में सुबह 10 से 4 बजे तक मतदान कर सकेंगे। सभी अधिवक्ता दीवानी परिसर से मत देने के लिए प्रवेश करेंगे।
चुनाव संपन्न कराने के लिए सदस्यगण राधेमोहन त्रिपाठी, अशोक राय, संतोष सिंह के अलावा राधेश्याम चौबे, सौरभ श्रीवास्तव, रामजन्म सिंह, विजय शंकर लाल, अवधेश कुुशवाहा, क्षत्रधारी सिंह, सभाजीत सिंह, निसार अहमद पर्यवेक्षक होंगे और 60 अधिवक्ताओं की टीम चुनाव संपन्न कराएगी। उधर, मतदान की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को प्रत्याशियों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी और दिन भर कचहरी परिसर में चुनावी मेले जैसी स्थिति बनी रही।