फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Banaras Bar Association Advocates will abstain from judicial work today in protest against Special Secretary letter

Varanasi News: वकीलों ने विशेष सचिव के पत्र की प्रति जलाकर किया प्रदर्शन, ज्ञानवापी मामले में सुनवाई पर टली

Wed, 18 May 2022 01:45 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 18 May 2022 01:45 PM IST
सार

 विशेष सचिव प्रफुल्ल कमल द्वारा सभी जिलाधिकारियों को भेजे पत्र में अधिवक्ताओं के लिए अराजक शब्द प्रयोग पर अधिवक्ताओं में नाराजगी है। आज वाराणसी में वकील हड़ताल पर हैं। 

विज्ञापन
Banaras Bar Association Advocates will abstain from judicial work today in protest against Special Secretary letter
वाराणसी: डीएम पोर्टिको में प्रदर्शन करते अधिवक्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दी बनारस बार एसोसिएशन और दी सेंट्रल बार एसोसिएशन के वकील आज हड़ताल पर हैं। इस कारण ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी मामले में आज होने वाले दो प्रमुख प्रार्थना पत्रों की सुनवाई टल गई। दरअसल, विशेष सचिव प्रफुल्ल कमल द्वारा सभी जिलाधिकारियों को भेजे पत्र में अधिवक्ताओं के लिए अराजक शब्द प्रयोग पर अधिवक्ताओं में नाराजगी है। 

विज्ञापन


विशेष सचिव के विरोध में बुधवार को वकीलों ने डीएम पोर्टिको पर प्रदर्शन किया। विशेष सचिव के पत्र की प्रति को जलाया और नारेबाजी की। इस मामले में वकील कार्रवाई की मांग शासन से कर रहे हैं। बनारस बार और सेंट्रल बार एशोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि 20 मई को प्रदेश भर के अधिवक्ता विरोध दिवस मनाएंगे और हड़ताल पर रहेंगे।

विज्ञापन

ज्ञानवापी मामले पर पूरे देश की निगाहें

इधर, हिंदू पक्ष के वकील मदन मोहन यादव ने बनारस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष को लिखी चिट्ठी लिख कर कहा है कि ज्ञानवापी मामले पर पूरे देश की निगाहें हैं।  इस मामले की सुनवाई में शामिल होने छूट देने की मांग की है। अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी के अधिवक्ता अभयनाथ यादव ने कहा आज वकीलों की हड़ताल है। हम बनारस बार एसोसिएशन के साथ हैं। ऐसे में ज्ञानवापी मामले में आज आपत्ति नहीं दाखिल करेंगे। जब कोर्ट अगली तारीख तय करेगी तब आपत्ति करेंगे। अभी अदालत ने तारीख नहीं दी है। इधर, डीजीसी सिविल के मुताबिक दो बजे मामले की सुनवाई का समय है। अगर तीनों पक्ष मौजूद रहेंगे तभी तय हो पाएगा कि आज सुनवाई होगी या नहीं।

वादी पक्ष की तीन प्रमुख मांगें

Banaras Bar Association Advocates will abstain from judicial work today in protest against Special Secretary letter
याचिका दाखिल करने वाली महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

वादी पक्ष की रेखा पाठक, मंजू व्यास, सीता साहू की ओर से मंगलवार को न्यायालय में आवेदन दिया गया कि शिवलिंग की जगह पर दर्शन-पूजन के साथ ही वजू स्थल पर मिले शिवलिंग के नीचे और नंदी महराज के सामने तहखाने के उत्तरी और पूरब की चुनी हुई दीवारों को तोड़कर सर्वे करवाया जाए। परिसर में कई स्थानों पर रखे बांस, बल्ली, ईंट व बालू का मलबा हटवाकर भी सर्वे करवाने की मांग की गई है।

विज्ञापन

वजू खाने के नीचे की दीवार तोड़ने की मांग

वादी पक्ष के अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने कहा कि मंगलवार को कोर्ट ने अधिवक्ता आयुक्त अजय कुमार मिश्रा को उनके पद से हटाया। इसका कारण ये है कि उन्होंने प्राइवेट कैमरामैन हायर किया था और सर्वे की सारे बातें लीक की। हमने कोर्ट में आवेदन दिया कि हमें वजू खाने के नीचे जो दीवार उसे तोड़कर जाने की इजाजत दी जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed