फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ban on the proposal to make ICHR regional center in Varanasi

बनारस में आईसीएचआर के क्षेत्रीय केंद्र बनाने के प्रस्ताव पर रोक

Thu, 27 Jul 2017 01:34 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, वाराणसी
टीम डिजिटल, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 27 Jul 2017 01:34 PM IST
विज्ञापन
Ban on the proposal to make ICHR regional center in Varanasi
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ - फोटो : फाइल फोटो

मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने भारतीय ऐतिहासिक अनुसंधान परिषद (आईसीएचआर) से कहा कि वह प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी और जम्मू में दो नए क्षे‌त्रीय केंद्र खोलने की योजना को फिलहाल रोक दे।

विज्ञापन


देश में ऐतिहासिक शोध के लिए धन मुहैया कराने वाली संस्‍था आईसीएचआर ने वाराणसी की महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी के साथ एक मसौदे पर हस्ताक्षर किया है। इसके तहत यूनिवर्सिटी परिसर में यह क्षेत्रीय केंद्र खोला जाना है।
विज्ञापन


इसके लिए परिषद अगले तीन साल तक एक हजार रुपये प्रतिमाह किराया यूनिवर्सिटी को देगी। परिषद के गुवाहाटी और बेंगलुरू में पहले से ही क्षेत्रीय केंद्र मौजूद हैं। सूत्रों ने बताया कि मंत्रालय ने इस आधार पर विरोध किया है कि ऐसी किसी भी योजना को पहले सरकार के साथ चर्चा करनी चाहिए जिसका वित्तीय प्रभाव पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने परिष्‍ाद को पत्र लिखा है कि अगले आदेश तक इस योजन को रोक दे। सरकार ने ऐसे समय पर आपत्ति जताई है जब नीति आयोग ने आईसीएचआर और भारतीय दार्शनिक शोध परिषद को भारतीय सामाजिक विज्ञान शोध परिषद के साथ मर्ज करने का सुझाव दिया है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक मानव संसाधन विकास मंत्रालय मर्जर के सुझाव से सहमत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed