फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ban on putting up posters and banners in IIT BHU at varanasi

IIT BHU: आईआईटी बीएचयू में पोस्टर बैनर लगाने पर रोक, नियम तोड़ने पर होगी अनुशासनात्मक कार्यवाही

Thu, 07 Aug 2025 05:04 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 07 Aug 2025 05:04 PM IST
सार

Varanasi News: आईआईटी बीएचयू में पेड़, खंभे, शैक्षणिक भवनों, हॉस्टल और दीवारों पर पोस्टर लगाना सख्त मना होगा। पोस्टर या बैनर लगाने से पहले चीफ प्रॉक्टर की पूर्व अनुमति लेनी होगी। 

विज्ञापन
Ban on putting up posters and banners in IIT BHU at varanasi
IIT BHU - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईआईटी बीएचयू ने बिना अनुमति के कैंपस में पोस्टर, बैनर और अस्थायी स्टॉल लगाने पर रोक लगा दी है। रजिस्ट्रार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि इससे कैंपस में रखरखाव और समन्वय आदि से संबंधित समस्याएं खड़ी हो रहीं हैं। इससे संस्थान की सुंदरता, असुविधा और सुविधा संबंधी चिंताएं बढ़ रहीं हैं। पेड़, खंभे, शैक्षणिक भवनों, हॉस्टल और दीवारों पर ऐसा करना सख्त मना होगा। 

विज्ञापन


नियम तोड़ने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही होगी। नियंत्रण रखने और शिष्टाचार बनाए रखने के लिए सात तरह के दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। पोस्टर या बैनर लगाने से पहले चीफ प्रॉक्टर की पूर्व अनुमति लेनी होगी। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Flood in Ballia: सरयू नदी की बाढ़ से एनएच- 31 पर शुरू हुआ रिसाव, दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागाध्यक्ष, प्रोफेसर इन चार्ज, समन्वयक समेत अपने अधिकारियों से प्रस्ताव बनाकर अनुमोदन के लिए भेजना होगा। इनके लिए एक विशेष स्थान बनाया जाएगा, वहीं पर लगाया जा सकता है। अनुमति के बावजूद भी सात दिन से ज्यादा पोस्टर लग नहीं पाएगा। स्टॉल को 24 घंटे के बाद हटा लिया जाएगा। इसके अलावा उन्हें ही साफ-सफाई करानी होगी। पालन न करने पर सजा दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed