फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ban on entry of devotees to Sri Kashi Vishwanath temple till 24 March

वाराणसी : श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में 24 मार्च तक श्रद्धालुओं के प्रवेश पर लगी रोक

Fri, 20 Mar 2020 09:57 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: विचित्र सिंह Updated Fri, 20 Mar 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Ban on entry of devotees to Sri Kashi Vishwanath temple till 24 March
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर

वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर को 24 मार्च तक बंद कर दिया गया है। बाबा के दरबार में 24 मार्च तक श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद रहेगा। इस दौरान मंदिर में दैनिक आरती और भोग की परंपराएं निरंतर चलती रहेंगी। 

विज्ञापन


मंदिर प्रशासन के आदेश के बाद शृंगार भोग आरती के साथ ही मंदिरों में श्रद्धालुओं का प्रवेश रोक दिया गया। जिला प्रशासन के आदेश पर कोरोना संक्रमण से बचाव और भीड़-भाड़ को रोकने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को शृंगार भोग आरती के बाद श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में आम श्रद्धालुओं के प्रवेश पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई। वहीं कालभैरव, महामृत्युंजय, संकठा मंदिर और मणि मंदिर में आम श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक का आदेश देर शाम को जारी हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

महामृत्यंजय मंदिर के महंत पं. त्रयंबक नाथ दीक्षित ने बताया कि रविवार से मंदिर में झांकी दर्शन की व्यवस्था रहेगी। आम श्रद्धालुओं का मंदिर में प्रवेश अगले आदेश तक बंद रहेगा। मंदिर में ना तो बाहर से कोई प्रसाद चढ़ाया जाएगा और ना ही मंदिर की तरफ से श्रद्धालुओं को प्रसाद दिया जाएगा।

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि 24 मार्च तक मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। मंदिर में बाबा की चारों प्रहर की आरती और अन्य परंपराएं अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चलती रहेंगी। मंदिर में किसी भी श्रद्धालु को 24 मार्च तक प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed