फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ban on entry of buses and heavy vehicles in the city from 6 pm today till 10 pm on Thursday

आज शाम 6 बजे से बृहस्पतिवार रात 10 बजे तक शहर में बसों और भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक

Wed, 14 Jul 2021 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Ban on entry of buses and heavy vehicles in the city from 6 pm today till 10 pm on Thursday
प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर बुधवार से कई मार्गों में परिवर्तन किया गया है। साथ ही शहर में निजी बसों और भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। अपर पुलिस आयुक्त यातायात विकास कुमार ने बताया कि यह प्रतिबंध बुधवार शाम छह बजे से बृहस्पतिवार रात 10 बजे तक लागू रहेगा। रोडवेज बसें, एंबुलेंस और शव वाहनों को इस प्रतिबंध से मुक्त रखा गया है। गाजीपुर से आने वाली निजी बसों को संदहा तिराहा, आजमगढ़ से आने वाली बसों को अंडरपास गोइठहां, जौनपुर से आने वाली बसों को तरना फ्लाईओवर के नीचे, प्रयागराज, भेदोही, सोनभद्र व मीरजापुर की ओर से आने वाली बसों को चांदपुर चौराहे पर सवारी उतार कर लौटा दिया जाएगा।
विज्ञापन

चंदौली से जौनपुर, आजगढ़, बलिया, मऊ आदि जिलों में जाने वाली भारी वाहनों को मोहनसराय से राजातालाब की ओर, प्रयागराज और मीरजापुर से जौनपुर, आजमगढ़, बलिया, मऊ आदि जिलों के लिए जाने वाले भारी वाहनों को औराई से भदोही की ओर, गाजीपुर, बलिया, मऊ से प्रयागराज, कानपुर, की तरफ जाने वाली भारी वाहनों को औड़ीहार की ओर, जौनपुर से वाराणसी होकर गाजीपुर, मऊ व बलिया जाने वाले भारी वाहनों को जौनपुर के वाजीदपुर तिराहा से सिपाह चौराहा केराकत चंदवक की ओर, आजमगढ़ से खुझी मोड़ थाना चंदवक से जौनपुर की ओर, सोनभद्र से नरायनपुर मोड़ से मीरजापुर की तरफ डायवर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed