{"_id":"679bd8d674114f2d660b4afa","slug":"ban-on-big-vehicles-by-installing-height-gauge-on-babatpur-chaubeypur-road-varanasi-news-c-20-vns1056-871858-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: बाबतपुर-चौबेपुर मार्ग पर हाइट गेज लगाकर बड़े वाहनों पर लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: बाबतपुर-चौबेपुर मार्ग पर हाइट गेज लगाकर बड़े वाहनों पर लगाई रोक
विज्ञापन
बाबतपुर-चौबेपुर मार्ग पर हाइट गेज लगाकर बड़े वाहनों पर लगाई रोक
-15 किमी का चक्कर काटेंगे बड़े वाहन, 20 हजार लोग आवागमन करते हैं प्रतिदिन
संवाद न्यूज एजेंसी
बाबतपुर। स्टेट हाईवे-98 बाबतपुर-चौबेपुर मार्ग पर हाइट गेज लगाकर बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। एयरपोर्ट विस्तारीकरण को लेकर अहलूवालिया कंस्ट्रक्शन ने बड़े वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया है। अब लोगों को 15 किमी का चक्कर काटना पड़ेगा। इस मार्ग से प्रतिदिन लगभग 20 हजार लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं, इन्हें अब दिक्कतें होंगी।
इसी सड़क से एलपीजी गैस प्लांट की कम से कम 50 ट्रकें रोजाना गाजीपुर, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, मऊ होते हुए अन्य क्षेत्रों में आवाजाही करती हैं। वहीं स्कूली बस और बाबतपुर से चौबेपुर तक चलने वाली बसों को भी कम से कम 15 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ेगा। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा कि बगैर सड़क बनवाए और बिना सूचना के हाइटगेज लगाना उचित नहीं हैं। जिला प्रशासन ध्यान नहीं देगा तो विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।