फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ban on admission in B.Ed in Mahadev College

महादेव महाविद्यालय में बीएड में दाखिले पर लगी रोक

Thu, 08 Jul 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Ban on admission in B.Ed in Mahadev College
बीएड प्रवेश परीक्षा से पहले ही एनसीटीई ने महादेव महाविद्यालय, बरियासनपुर में दाखिले पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही महाविद्यालय से शिकायतों के खिलाफ 30 दिन के अंदर जवाब मांगा है। आरोपों के निपटारे के बाद ही बीएड पाठ्यक्रम के संचालन की अनुमति दी जाएगी। एनसीटीई ने इस मामले में काशी विद्यापीठ को भी पत्र भेजा है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) की कार्रवाई से प्रदेश के दूसरे महाविद्यालयों में भी खलबली मची है। एनसीटीई ने जांच और मान्यता संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए यह कार्रवाई की है। महादेव महाविद्यालय में जस्टिस वर्मा कमेटी के सुझाव और नियमों के अनुसार जमीन के रजिस्टर्ड लैंड जमा करने और महाविद्यालय के खिलाफ लंबित मुकदमों के बारे में जानकारी मांगी है। एनसीटीई को महाविद्यालय में अनियमितता की शिकायत मिली थी। इसमें जमीन की गड़बड़ी, फर्जी कागजात के आधार पर बीएड की मान्यता और मुकदमों के बारे में जानकारी नहीं देना शामिल है।
विज्ञापन

पिछले साल इस मामले की शिकायत बोधिसत्व फाउंडेशन के द्वारा पूर्व कुलपति प्रो. टीएन सिंह और पूर्व रजिस्ट्रार साहब लाल मौर्या से की गई थी, लेकिन कार्रवाई की जगह मामले को दबा दिया गया। महाविद्यालय के प्रबंधक अजय सिंह ने बताया कि एनसीटीई का पत्र मिला है। इस मामले में जल्द ही जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed