{"_id":"5b309a534f1c1b694d8b84fb","slug":"ballia-polytechnic-student-killed-in-battle-at-wedding-reception","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" बलियाः बारात के भोज में पत्तल को लेकर मारपीट, पॉलिटेक्निक छात्र की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलियाः बारात के भोज में पत्तल को लेकर मारपीट, पॉलिटेक्निक छात्र की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बलिया
Updated Mon, 25 Jun 2018 01:01 PM IST
विज्ञापन
पांच के विरुद्ध मुकदमा, दो गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
यूपी के बलिया जिले के एक गांव में आई बारात में भोज के दौरान पत्तल लगाने को लेकर विवाद हो गया। इस बात पर दो पक्ष भिड़ गए। मारपीट में पॉलिटेक्निक छात्र विशाल पटेल (20) की मौत हो गई। विशाल के पिता क्षेत्र पंचायत सदस्य सत्यनारायण की तहरीर पर पुलिस ने पांच पर केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
सुखपुरा के बसंतपुर निवासी शिवशंकर पटेल के पुत्र शिवजी पटेल की बारात शनिवार की शाम मनियर थाना क्षेत्र के बड़कीबारी निवासी हरिकिशुन पटेल के यहां आई थी। भोज के समय पत्तल लगाने के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई।
दोनों ओर से कुर्सियां फेंकी गईं। लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। लेकिन भोजन करने आए युवकों ने घर जाकर इसकी जानकारी दे दी। इसके बाद उनके घर वाले लाठी-डंडे व हाकी लेकर पहुंचे और दूसरे पक्ष के लोगों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
इसमें विशाल पटेल, अमित पटेल, अजय, नंदलाल, सुरजीत यादव घायल हो गए। सभी को पीएचसी पहुंचाया गया। यहां से विशाल को जिला अस्पताल और वहां से वाराणसी रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। विशाल सहारनपुरपुर में पॉलीटेक्निक तृतीय सेमेस्टर का छात्र था।

गांव में तनाव, पीएसी तैनात
सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी फोर्स के साथ पहुंचे। गांव में पीएसी तैनात कर दी गई। युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने बड़की बारी निवासी अर्जुन यादव, जिऊत यादव, दीपक यादव, शैलेश यादव, अखिलेश यादव पर केस दर्ज कर अर्जुन यादव समेत दो को गिरफ्तार कर लिया।
सीओ बांसडीह टीएन दुबे ने बताया कि पांच पर मुकदमा दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया गया। विशाल की मौत के बाद शादी की खुशी गम में बदल गई। इस दौरान पूरे गांव में मातम पसर गया।
मृतक के पिता सत्यनारायण पटेल क्षेत्र पंचायत सदस्य है। ग्रामीणों की माने तो विशाल एक होनहार छात्र था। वह सहारनपुरपुर में पॉलिटेक्निक तृतीय सेमेस्टर का छात्र था। वह पट्टीदारी में लगने वाली रिश्ते में बहन की शादी में शामिल होने के लिए ही गांव आया था।