फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ballia News Brawl over personal feud neighbor shoots young man Police force deployed to village

Ballia News: रंजिश को लेकर मारपीट, पड़ोसी ने युवक को मारी गोली; इस गांव में पहुंची पुलिस फोर्स

Sun, 24 May 2026 07:55 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 24 May 2026 07:55 AM IST
सार

Ballia News: युवक को गोली मारने की सूचना पाकर माैके पर सिकंदरपुर थाने की पुलिस पहुंच गई। परिजनों और गांव वालों से पूछताछ के बाद मामला दर्ज कर लिया गया। वहीं, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम बना दी गई है।

विज्ञापन
Ballia News Brawl over personal feud neighbor shoots young man Police force deployed to village
मामले की जानकारी देती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP News: बलिया के सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के हर्नाटार गांव में पुरानी रंजिश को लेकर रविवार को दो पड़ोसियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि गोली चल गई। फायरिंग की घटना में आयुष राय उर्फ नारियल (35) घायल हो गए। गोली उनके बाएं हाथ की कोहनी के पास लगी। गोली चलने से गांव में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिजन घायल आयुष को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है।

विज्ञापन




घटना की सूचना मिलते ही सिकन्दरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी धनंजय राय को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं घायल के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

गांव में अफरातफरी

अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि आयुष राय ने पुलिस को सूचना दी थी कि पड़ोसी धनंजय राय ने उन्हें गोली मार दी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। उन्होंने बताया कि घटना में प्रयुक्त हथियार और विवाद के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

ग्रामीणों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से आपसी विवाद चला आ रहा है। पहले भी कई बार दोनों गुटों में कहासुनी और मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस एहतियात बरत रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विवेचना में जुटी हुई है और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed