फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ballia famous food scam accused bdo arrested in varanasi

बलिया के चर्चित खाद्यान्न घोटाले में वांछित तत्काली बीडीओ गिरफ्तार, 15 साल पहले किया था लाखों का गबन

Wed, 30 Sep 2020 11:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 30 Sep 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Ballia famous food scam accused bdo arrested in varanasi
गिरफ्तार बीडीओ। - फोटो : अमर उजाला

बलिया जिले के वर्ष 2002-2005 के बीच के चर्चित खाद्यान्न घोटाले में वांछित तत्कालीन खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) और जौनपुर के चंदवक थाना के मढ़ी गांव निवासी रामफेर राम को मंगलवार को वाराणसी के भोजूबीर से गिरफ्तार किया गया। आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) की वाराणसी इकाई के अनुसार, रिटायरमेंट के बाद पिछले पांच साल से रामफेर अमेठी जिले के करमौली क्षेत्र में छुप कर रह रहा था।

विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि रामफेर वर्ष 2002 से 2005 के दौरान बलिया के हनुमानगंज ब्लॉक पर खंड विकास अधिकारी के पद पर नियुक्त था। केंद्र सरकार की ओर से चलाई गई संपूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना के तहत इस ब्लॉक के विभिन्न गांवों में अति निर्धन, गरीब बच्चों के माता-पिता को रोजगार देकर खाद्यान्न और नगद धनराशि का भुगतान किया जाना था।
विज्ञापन



इस योजना के तहत मिट्टी गिराना, नाली निर्माण, खड़ंजा, पटरी मरम्मत, संपर्क मार्ग, सीसी और पुलिया निर्माण का काम कराया गया। बीडीओ ने अधिकारियों और कोटेदारों से मिलकर पेमेंट आर्डर, मस्टर रोल और खाद्यान्न वितरण रजिस्टर में मजदूरों के फर्जी हस्ताक्षर बनवाए थे। मस्टर रोल में मजदूरों का फर्जी नाम और पता भी लिखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके जरिए लगभग 14.50 लाख रुपये का खाद्यान्न और 15.80 लाख रुपये नगद गबन किए गए। रामफेर के खिलाफ वर्ष 2006 में बलिया जिले के सुखपुरा थाना में मुकदमा दर्ज किया गया था। बाद में इसकी जांच प्रदेश सरकार में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन की वाराणसी इकाई को सौंप दी थी।

आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन की वाराणसी इकाई के पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रदीप कुमार द्वारा निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा के नेतृत्व में गठित टीम में शामिल निरीक्षक अरविंद कुमार, आरक्षी शशिकांत सिंह और आरक्षी विनीत पांडेय ने रामफेर को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed