{"_id":"604b7bae8ebc3ec4ab1a665c","slug":"ballia-crime-news-attacked-on-brother-with-knife-molesting-his-sister","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया: बहन से छेड़खानी के विरोध में भाई पर मनचलों ने किया चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया: बहन से छेड़खानी के विरोध में भाई पर मनचलों ने किया चाकू से हमला
Fri, 12 Mar 2021 08:03 PM IST
हरि User
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: हरि User
Updated Fri, 12 Mar 2021 08:03 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
बहन से छेड़खानी करने वालों का विरोध करना भाई को भारी पड़ गया। उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद के नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार रात बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर तीन मनचलों ने भाई पर चाकू से हमला कर दिया। युवक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि, लोकलाज की वजह से पीड़ित ने चाकू से हमले की तहरीर दी है।
विज्ञापन
युवक की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। साथ ही एक आरोपी को थाने लाकर शांतिभंग का चालान किया और शांत बैठ गई। गांव निवासी कुछ युवक आए दिन रास्ते में पीड़ित की बहन से छेड़खानी कर रहे थे। किशोरी ने परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
मामले का पता चलते ही युवक ने आरोपियों से विरोध जताया तो वह रंजिश रखने लगे। बुधवार रात आरोपियों ने युवक को किसी बहाने से गांव के बाहर बुलाया और चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसे घायल कर दिया। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार पाठक ने छेड़खानी और चाकूबाजी से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि युवक को बांस के फट्टे से चोट लगी है।
विज्ञापन