फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ballia court caught fire many file burn

बलिया कोर्ट में लगी आग, हजारो फाइलें जल कर राख , जांच के लिए बनी कमेटी

Mon, 17 Dec 2018 02:32 PM IST
utpal utpal न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया Published by: utpal utpal Updated Mon, 17 Dec 2018 02:32 PM IST
विज्ञापन
ballia court caught fire many file burn
आग का कारण पता नहीं, पांच दमकलों ने बुझाई आग - फोटो : अमर उजाला
बलिया स्थित दीवानी न्यायालय परिसर के दो न्यायालयों में रविवार की भोर में तीन बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। पांच दमकलों ने पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जिला जज सहित अन्य न्यायिक अधिकारी व एसपी, एएसपी भी मौके पर पहुंच गए थे। घटना की जांच के लिए जिला जज ने तीन जजों की कमेटी गठित कर दी है। मामले में दो चौकीदारों को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या दो और सिविल जज (सीनियर डिवीजन) फास्ट ट्रैक कोर्ट के कार्यालय में रविवार की भोर में आग लग गई। कर्मचारियों ने तीन बजे इसकी सूचना जिला जज सहित उच्चाधिकारियों तथा अग्निशमन विभाग को दी।
विज्ञापन


जिला जज प्रमोद कुमार सहित अन्य जज, एसपी श्रीपर्णा गांगुली, अपर पुलिस अधीक्षक विजय पाल सिंह सहित अग्निशमन की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान दोनों कार्यालयों के काफी कागजात जलकर राख हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग कैसे लगी, कितने का नुकसान हुआ, कौन-कौन सी महत्वपूर्ण फाइलें जल गईं। फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है। जिला कोर्ट की ओर से घटना की सूचना हाईकोर्ट को भी दे दी गई है। जिला जज प्रमोद कुमार ने कहा कि न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय के दफ्तर में आग से काफी संख्या में फाइलें जल गईं हैं।

आग के कारणों का पता नहीं चला है। जांच के लिए जजों की तीन सदस्यीय कमेटी बना दी गई है। आग लगने में प्रथम दृष्टया दो चौकीदारों की लापरवाही की बात सामने आई है, जिस पर उन्हें निलंबित कर दिया गया है। कमरों में करीब 6500 फाइलें थीं, जिनमें से 3000 के लगभग फाइलों को नुकसान होने की आशंका है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed