यूपी: महाविद्यालय के प्रबंधक वाराणसी से लापता, साढ़ू के घर से प्रबंधक का मोबाइल बरामद, तीन हिरासत में
पुलिस साढ़ू समेत तीन को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। बलिया जिले के श्रीरामचंद्र महाविद्यालय के प्रबंधक सिंह सोमवार को वाराणसी से लापता हो गए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के बर्रेबोझ निवासी व त्रिकालपुर (गड़वार) स्थित श्रीरामचंद्र महाविद्यालय के प्रबंधक अभय कुमार सिंह सोमवार को वाराणसी स्थित यूपी कालेज गेट भोजूबीर से लापता हो गए। शिवपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
परिजनों ने बताया कि सोमवार की सुबह ही अभय कुमार सिंह बनारस गए थे। इसके बाद से उनका कुछ पता नहीं है। मंगलवार को काफी खोजबीन की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद शिवपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। सोशल मीडिया के माध्यम से तथा एक-दूसरे से संपर्क कर परिवारवाले प्रबंधक का पता लगा रहे हैं।
उधर, वाराणसी पुलिस व एसओजी की टीम ने घटना के संबंध में मंगलवार की देर रात बर्रेबोझ आकर गांव वालों व परिजन से पूछताछ की है। लापता प्रबंधक का मोबाइल वाराणसी निवासी उनके साढू विनोद कुमार सिंह के घर से बरामद हुआ। मोबाइल फोन पर हैदराबाद का टिकट मिला है। वाराणसी पुलिस बुधवार को प्रबंधक के साढ़ू समेत तीन को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एसओ गड़वार शैलेश सिंह ने बताया कि घटना वाराणसी की है। यहां कोई तहरीर नहीं मिली है। वाराणसी पुलिस व एसओजी की टीम यहां आई थी इसकी कोई सूचना थाने को नहीं है।
साढ़ू ने दर्ज कराई थी गुमशुगदी की रिपोर्ट
शिवपुर के लक्ष्मणपुर लेन नंबर दो निवासी विनोद कुमार सिंह ने मंगलवार को साढ़ू अक्षय कुमार सिंह के लापता होने की गुमशुदगी शिवपुर थाने में दर्ज कराई है। बलिया जिले के गड़वार ब्लॉक में संचालित रामचंद्र महाविद्यालय त्रिकालपुर गढ़वाल के प्रबंधक अक्षय प्रताप कालेज के काम से 16 सितंबर को वाराणसी स्थित काशी विद्यापीठ आए थे।
थाने में साढू विनोद कुमार द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार 20 सितंबर की रात आठ बजे बलिया जाने के लिए यूपी कालेज गेट पर अक्षय प्रताप सिंह को बाइक से छोड़ आया था। अक्षय की पत्नी के अनुसार कालेज कार्य से दो लाख रुपये नगद भी उनके पास थे। शिवपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंघाल ने बताया कि लोकेशन ट्रेस कराया गया है। जल्द ही उन्हें बरामद कर लिया जाएगा। किसी को हिरासत में नहीं लिया गया।