फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ballia: Case filed against 21 including son of Nagar Panchayat president for taking officer hostage

बलिया: अधिकारी को बंधक बनाने पर नगर पंचायत अध्यक्ष के पुत्र समेत 21 पर मुकदमा दर्ज

Sun, 28 Mar 2021 06:14 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: हरि User Updated Sun, 28 Mar 2021 06:14 PM IST
विज्ञापन
Ballia: Case filed against 21 including son of Nagar Panchayat president for taking officer hostage
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद के बैरिया नगर पंचायत अध्यक्ष के पुत्र शिव कुमार वर्मा और 20 अज्ञात लोगों के विरुद्ध पुलिस ने शनिवार की रात सरकारी अधिकारी को बंधक बनाने, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, बलवा, गालीगलौज आदि के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई तहसीलदार बैरिया शिवसागर दुबे की तहरीर पर की है।

विज्ञापन


तहसीलदार शिवसागर दुबे ने तहरीर में आरोप लगाया है कि अपने कार्यों को जल्दी निस्तारित कराने के लिए शिव कुमार दबाव बना रहे थे। शनिवार को बलिहार गांव से पैमाइश करके वापस आते समय दुबेछपरा ढाला पर करीब 20 मोटरसाइकिल सवारों ने घेरकर मेरे वाहन को रुकवाया और मेरी ही गाड़ी में मुझे तीन से चार घंटे तक बंधक बनाया गया। कहा गया कि जो कह रहा हूं, वह करो वरना बचा हुआ समय बेकार हो जाएगा।

विज्ञापन

एसएचओ राजीव कुमार मिश्र ने बताया कि नगर पंचायत अध्यक्ष के पुत्र शिवकुमार वर्मा उर्फ मंटन और अन्य 20 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रकरण की जांच की जा रही है। उधर, शिवकुमार वर्मा ने तहसीलदार के आरोपों को बेबुनियाद और निराधार बताते हुए कहा कि पूर्वाग्रह से ग्रस्त होकर तहसीलदार ने मुझ पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराया है। कहा कि मैंने अपने कार्य के लिए आग्रह किया था। उनके साथ कोई गलत व्यवहार नहीं किया गया है बल्कि इस संदर्भ में मैंने उपजिलाधिकारी बैरिया प्रशांत कुमार नायक से भी आग्रह किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed