फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia BSA salary of 32 principals stopped due to irregularities in construction works

बलिया में निर्माण कार्यों में अनियमितता पर 32 प्रधानाध्यापकों का वेतन रोका, बीएसए की कार्रवाई से हड़कंप 

Fri, 08 Jan 2021 07:17 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: विचित्र सिंह Updated Fri, 08 Jan 2021 07:17 PM IST
विज्ञापन
Ballia BSA salary of 32 principals stopped due to irregularities in construction works
सांकेतिक तस्वीर

बलिया में बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवनारायण सिंह ने निर्माण कार्यों में अनियमितता के आरोप में शुक्रवार को जिले के 32 प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूलों के प्रधानाध्यापकों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया है।

विज्ञापन


जिन प्रधानाध्यापकों के वेतन भुगतान पर रोक लगाई गई है उनमें जूनियर हाईस्कूल फेफना, जूनियर हाईस्कूल सागरपाली, प्राथमिक स्कूल नसीरपुर कला, जूनियर हाईस्कूल नसीरपुर कला, जूनियर हाईस्कूल रायगढ़, जूनियर हाईस्कूल चितबड़ागांव, जूनियर हाईस्कूल सरयां, जूनियर हाईस्कूल कोटवा नारायणपुर, प्राइमरी स्कूल कोटवा नारायणपुर, जूनियर हाईस्कूल कोटवा नारायणपुर नंबर एक, प्राइमरी स्कूल सोहांव नंबर एक, रसड़ा ब्लॉक के जूनियर हाईस्कूल रसड़ा, जूनियर हाईस्कूल मुरेरा, कन्या जूनियर हाईस्कूल रसड़ा, जूनियर हाई स्कूल कटुहरा नंबर एक के अध्यापक शामिल हैं।
विज्ञापन


इसी प्रकार जूनियर हाईस्कूल जाम, प्राथमिक स्कूल जाम, जूनियर हाईस्कूल महाराजपुर, जूनियर हाईस्कूल धसका, जूनियर हाईस्कूल मनियर, जूनियर हाईस्कूल बालूपुर, दुबहड़ ब्लॉक के कन्या जूनियर हाईस्कूल शिवपुर दियर, जूनियर हाईस्कूल अखार, जूनियर हाईस्कूल सिकंदरपुर, प्राइमरी स्कूल सिवानपर, जूनियर हाईस्कूल बांसडीह, प्राइमरी स्कूल घेड़हप्पा, जूनियर हाईस्कूल सरंगपुर, जूनियर हाईस्कूल देवडीह, प्राइमरी स्कूल देवडीह और जूनियर हाईस्कूल लखराय खरौनी के प्रधानाध्यापक के वेतन भुगतान पर भी रोक लगाई गई है। इन सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को बीएसए ने 28 नवंबर को एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया था लेकिन किसी ने स्पष्टीकरण नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed