फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ballia accident: Speeding car hit bike rider and handcart, two seriously injured referred to district hospital

Ballia accident: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार और ठेले को मारी टक्कर, दो गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर

Sat, 04 Feb 2023 11:47 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 04 Feb 2023 11:47 AM IST
सार

बलिया की तरफ तेज रफ्तार जा रही कार हल्दी थाना क्षेत्र पर शनिवार सुबह बाइक सवार और ठेले को जोरदार टक्कर मारने के बाद बिजली के खंभे से टकरा गई। इसमें बाइक व ठेला चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। गनीमत रही कि बिजली का खंभा टूटकर जमीन पर नहीं गिरा, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन
Ballia accident: Speeding car hit bike rider and handcart, two seriously injured referred to district hospital
बलिया में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया में सड़क हादसे की खबर है। बैरिया से बलिया की तरफ तेज रफ्तार जा रही कार हल्दी थाना क्षेत्र पर शनिवार सुबह बाइक सवार और ठेले को जोरदार टक्कर मारने के बाद बिजली के खंभे से टकरा गई। इसमें बाइक व ठेला चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। गनीमत रही कि बिजली का खंभा टूटकर जमीन पर नहीं गिरा, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। धमाके की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने घायलों को निजी चिकित्सक के पास पहुंचाया। स्थिति गंभीर होने पर दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए। कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन

हल्दी थाना क्षेत्र के हुकुम छपरा ढाले पर बैरिया से बलिया की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार ने रेवती थाना क्षेत्र के पचरुखिया गांव निवासी बाइक सवार कन्हैया लाल चौधरी पुत्र स्व. रामदुलार चौधरी (55) को जोरदार टक्कर मार दी। इसमें कन्हैया लाल चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद कार ने पचरुखिया से रामगढ़ के तरफ अपने ठेले पर आटा की बोरी लेकर रामगढ़ आ रहे हल्दी थाना क्षेत्र के तिवारी टोला निवासी ठेला चालक सुशील पासवान पुत्र रामजी पासवान (35) को भी अपने चपेट में ले लिया। ठेला चालक सुशील कुमार पासवान भी गंभीर रूप से घायल हो गए। ठेला पूरी तरह से  क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद कार बिजली के खंभे से टकरा गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। कार में सवार चालक सहित सभी लोग मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची रामगढ़ पुलिस कार को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed