{"_id":"667a136fbafb96f77d006209","slug":"balia-news-no-veterinary-doctors-in-hospitals-animal-farmers-worried-varanasi-news-c-190-1-bal1001-118013-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balia News:अस्पतालों में पशु चिकित्सक नहीं, पशुपालक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balia News:अस्पतालों में पशु चिकित्सक नहीं, पशुपालक परेशान
विज्ञापन
क्षेत्र के एक दर्जन पशु अस्पतालों पर पशु चिकित्साधिकारी एवं पशुधन प्रसार अधिकारी की तैनाती नहीं होने से पशुओं का इलाज नहीं हो रहा।
राजकीय पशु चिकित्सालय जयप्रकाश नगर, कर्ण छपरा, लालगंज, सोनबरसा, करमानपुर, दिघार, दया छपरा सहित अधिकांश पशु चिकित्सालयों पर पशु चिकित्साधिकारी की तैनात नहीं है। सिर्फ मुरली छपरा राजकीय पशु चिकित्सालय व करमानपुर पशु चिकित्सालय में पशु चिकित्सक हैं। जबकि यह क्षेत्र कृषि व पशुपालन का है। यहां पर लगभग 50 हजार से अधिक मवेशी पशुपालकों ने पाल रखे हैं। उनके इलाज के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। परिणाम स्वरूप भारी संख्या में पशु बीमार पड़त हैं और मर जाते हैं।
इस बाबत जिला पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि जनपद में पशु चिकित्साधिकारियों की कमी है। हालांकि नियुक्ति होने वाली है। जब जिले में पोस्टिंग होकर नए डॉक्टर आएंगे तो उनकी तैनाती बैरिया क्षेत्र के अस्पतालों पर भी कर दी जाएगी।