फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Balak Das said in varanasi, hang the culprits of the massacre of Kashmiri Hindus

'The Kashmir Files': काशी में बालक दास बोले, कश्मीरी हिंदुओं के नरसंहार के दोषियों को दें फांसी 

Wed, 16 Mar 2022 08:32 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 16 Mar 2022 08:32 PM IST
सार

कश्मीरी हिंदुओं के नरसंहार के इतिहास का सच सामने आ गया है। नरसंहार के लिए इस्लामी आतंकवादी तो दोषी हैं ही साथ में आतंकवादियों को समर्थन करने वाले नेता भी अपराधी हैं। 

विज्ञापन
Balak Das said in varanasi, hang the culprits of the massacre of Kashmiri Hindus
द कश्मीर फाइल्स देखने के बाद काशी का संत समाज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी के संतों ने मांग की है कि कश्मीरी हिंदुओं के नरसंहार के दोषियों को फांसी दी जाए। बुधवार को द कश्मीर फाइल्स को देखने के बाद काशी के संत समाज का आक्रोश फूट पड़ा। कश्मीर में हिंदुओं के नरसंहार की घटना को जीवंत देखकर संत समाज मर्माहत हो गया।

विज्ञापन


काशी धर्म परिषद के अध्यक्ष महंत बालक दास ने कहा कि कश्मीरी हिंदुओं के नरसंहार के इतिहास का सच सामने आ गया है। नरसंहार के लिए इस्लामी आतंकवादी तो दोषी हैं ही साथ में आतंकवादियों को समर्थन करने वाले नेता भी अपराधी हैं। उनकी पूरी संपत्ति जब्त की जाए।
विज्ञापन


काशी के संतों को काश्मीर भेजा जाए, जो पता कर सकें कि इस्लामी आतंकवादियों ने कितने मंदिर विध्वंस किए। अब वे किस हालात में हैं। कश्मीरी पंडितों की पुनर्स्थापना और मंदिरों का पुनर्निर्माण तत्काल प्रभाव से किया जाए। रामपंथ के पंथाचार्य डॉ. राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि कश्मीर को हमेशा केंद्र शासित प्रदेश ही रखा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

नरसंहार के इतिहास को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा

Balak Das said in varanasi, hang the culprits of the massacre of Kashmiri Hindus
सिनेमा हाल में द कश्मीर फाइल्स देखते काशी के संत । - फोटो : अमर उजाला

कश्मीरी हिंदुओं के नरसंहार के इतिहास को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा। काशी का संत समाज जल्द ही राष्ट्रपति से मिलकर अपनी चिंता से उनको अवगत कराएगा। काशी धर्म परिषद द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक और उनकी टीम को काशी में सम्मानित करेगा।

फिल्म देखने के दौरान महंत रामलोचन दास, महंत सर्वेश्वर शरण दास, महंत श्रवण दास, महंत ईश्वर दास, महंत अवध किशोर दास, व्यास राघव ऋ षि, अनिल शास्त्री, आचार्य श्रीराम शास्त्री, कमलेश शास्त्री, सूरज चौधरी, धनंजय यादव, ओमप्रकाश चौधरी शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed