{"_id":"5fbeb42c8ebc3eefa7774228","slug":"balaji-temple-to-be-make-in-varanasi-city-news-vns5601256142","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी में बनेगा तिरुपति बालाजी का मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी में बनेगा तिरुपति बालाजी का मंदिर
विज्ञापन
मंदिरों के शहर काशी में तिरुपति बालाजी का मंदिर बनेगा। शैव वैष्णव की पुरातन परंपरा को समृद्ध करने के साथ ही दक्षिण भारतीय श्रद्धालुओं के लिए आस्था का नया केंद्र बनेगा। तिरुपति मंदिर ट्रस्ट ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
तिरुपति की तर्ज पर काशी में बालाजी का दरबार सजेगा। खास बात यह है कि काशी में बनने वाला यह मंदिर तिरुपति की अनुकृति नजर आएगा, लेकिन आकार में कुछ छोटा होगा। दिव्य-भव्य मंदिर के निर्माण के लिए तिरुपति मंदिर ट्रस्ट ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रदेश सरकार के साथ वार्ता के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पांच एकड़ में तिरुपति बालाजी का यह मंदिर तैयार होगा।
तिरुपति बालाजी मंदिर ट्रस्ट ने पिछले साल ही बनारस समेत दो शहरों में बालाजी का मंदिर स्थापित करने का निर्णय लिया था। काशी में इसके लिए भूमि चिह्नित करने के लिए फरवरी में ट्रस्टी वीएनपी वेंकटेश के नेतृत्व में जमीन की तलाश भी हो चुकी है। मंदिर ट्रस्ट की प्राथमिकता है कि मंदिर का निर्माण गंगा के किनारे ही किया जाए।
विज्ञापन
तिरुपति से आएंगे अर्चक और सेवादार
तिरुपति बालाजी मंदिर के अर्चक और सेवादार तिरुपति से ही आएंगे। उनके लिए मंदिर परिसर में धर्मशाला व अर्चकों, सेवादारों के लिए आवास भी बनाए जाएंगे।
पहले से है काशी में बालाजी का मंदिर
शिव की नगरी काशी में पहले से ही बालाजी का मंदिर स्थित है। पंचगंगा घाट की सीढि़यों पर बालाजी, पत्नी श्रीदेवी व भूदेवी के साथ विराजते हैं। मान्यता है कि प्रभु की मूर्ति गंगा तट पर निवास करने वाले गरीब ब्राह्मण को मिली थी और उन्होंने मूर्ति को पेड़ के नीचे स्थापित कर दिया था। 1857 में पेशवाओं ने विग्रह मंदिर में स्थापित किया। भारत रत्न बिस्मिल्लाह खान इस मंदिर में ही शहनाई का रियाज किया करते थे।