फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bajrang of Kashi won wrestling match with Banarasi Multani move Ritika won with Bagaldub technique

UP: काशी के बजरंग ने बनारसी मुल्तानी, रीतिका ने बगलडूब दांव से जीती कुश्ती; IOA की बैठक में जाएंगे संजय सिंह

Thu, 08 Jan 2026 06:18 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 08 Jan 2026 06:18 PM IST
सार

Sports News: डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसके साथ ही भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह जन्मदिन भी मनाया गया। इस दाैरान अध्यक्ष संजय सिंह बबलू ने भी हिस्सा लिया।

विज्ञापन
Bajrang of Kashi won wrestling match with Banarasi Multani move Ritika won with Bagaldub technique
खिलाड़ियों का हाथ मिलवाकर कुश्ती की शुरुआत कराते संजय सिंह बबलू। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi News: भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का जन्म दिवस पर जिला कुश्ती संघ की ओर से बृहस्पतिवार दोपहर सिगरा के डॉ संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में कुश्ती प्रतियोगिता हुई। इस मौके पर बालक बालिका वर्ग में करीब 20 जोड़ी कुश्ती खेली गई। बालक वर्ग में बजरंग ने बनारसी मुल्तानी और बालिका वर्ग में रीतिका कन्नोजिया बगलडूब दांव लगाकर प्रतिद्वंदी को हराया।

विज्ञापन


आयोजन सचिव जिला कुश्ती संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष राजीव सिंह रानू ने बताया कि प्रतियोगिता में 40 खिलाड़ियों और 10 रेफरी ने हिस्सा लिया। बताया कि कुश्ती को बढ़ावा देने के लिए अधिक से अधिक मैच कराए जा रहे हैं। इससे पूर्व मुख्य अतिथि भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह बबलू द्वारा केक काटकर खिलाड़ियों संघ पूर्व अध्यक्ष का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर आशु पाल, रोहित यादव, अक्षय यादव, अभिषेक यादव, विकास यादव आदि खिलाड़ी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

प्रो कुश्ती लीग से कुश्ती को मिलेंगे नए सितारे
प्रो कुश्ती लीग में छह टीमे खेलेंगी। सबसे महंगी जापानी की खिलाड़ी अंतिम पंघाल सबसे महंगे खिलाड़ी है जबकि प्रो लीग में यूपी टीम का एक खिलाड़ी शामिल है। काशी से सात अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकले हैं। एनसीओई बनने से काशी और पूर्वांचल के लिए खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधओं में प्रशिक्षण लेंगे और अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में पदक जीत सकेंगे। 

दंगल में खेलने पर खिलाड़ियों को प्रतिबंध का सामना करना होगा। अखाड़ों में खिलाड़ी दमकशी का अभ्यास कर सकता है लेकिन मुकाबला अंतरराष्ट्रीय मानकों पर होता है, उसमें पदक जीतने के लिए मैट पर भी अभ्यास करना चाहिए। दंगल प्रतिभावान खिलाड़ियों को असमय खेल से बाहर कर देंते हैं।

विज्ञापन

चंद्रशेखर आजाद से संबंधित अखाड़ा होगा पुर्नजिवित
जदूमंडी स्थित जिस अखाड़े में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद अखाड़े पर अभ्यास करते थे उस अखाड़े को पुर्नजिवित किया जाएगा। यह अखाड़ा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जुड़ा है इसलिए यह युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। अखाड़े का संरक्षण करने के लिए इसके सभी पहलुओं को जानने के लिए कुश्ती संघ का प्रतिनिधि वहां जाएगा और जो भी आवश्यक कदम कुश्ती की बेहतरी के लिए करना होगा उसे करेंगे। प्रो कुश्ती लीग समाप्त होने के बाद युवाओं के प्रेरणास्त्रोत की कर्मस्थली जाएंगे।

विज्ञापन

Bajrang of Kashi won wrestling match with Banarasi Multani move Ritika won with Bagaldub technique
भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह बबलू। - फोटो : संवाद

आईओए की बैठक में शामिल होंगे भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष
राष्ट्र मंडल खेलों की बेजबानी के लिए भारतीय ओलंपिक संघ (आईएओए) ने तेयारी शुरू कर दी है। आईओए की महत्वपूर्ण बैठक गुजरात के अहमदाबाद में शुक्रवार को होगी। इस बैठक में भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह बबलू भी हिस्सा लेंगे। 

वे बृहस्पतिवार दोपहर संजय सिंह वाराणसी के बाबतपुर स्थित हवाई अड्डा से अहमदाबाद के लिए रवाना हुए। उन्होंने बताया कि आईओए की जनरल बाॅडी की मिटिंग में वर्ष भर के मिनट, आर्थिक पहलु और मिनट पर चर्चा होगी। इसमें राष्ट्रीय स्पोर्ट्स फेडरेशन (एनएसएफ) में क्या क्या नये नियम लागू होंगे, साल भार की प्रतियोगिता और बजट के प्रस्ताव पर चर्चा होगगी। इसमें भारतीय ओलंपिक संघ से संबंधित एनएसएफ के अध्यक्ष के अलावा एक सदस्य शामिल होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed