{"_id":"5dd14cb18ebc3e550115e7a4","slug":"bairiya-mla-surendra-singh-said-asaduddin-owaisi-is-anti-national-in-ballia","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रविरोधी हैं असदुद्दीन ओवैसी, जिन्ना की राह पर चलकर भारत को कमजोर करना चाह रहे- सुरेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रविरोधी हैं असदुद्दीन ओवैसी, जिन्ना की राह पर चलकर भारत को कमजोर करना चाह रहे- सुरेंद्र सिंह
Sun, 17 Nov 2019 07:05 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 17 Nov 2019 07:05 PM IST
विज्ञापन
बलिया के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
बलिया जिले के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने एआईएमआईएम नेता सांसद असदुद्दीन ओवैसी को राष्ट्र विरोधी सोच का बताते हुए कहा कि वे केवल राजनैतिक बाना पहनकर भारत विरोधी भावनाओं को भड़का रहे हैं। जिस तरह से मुहम्मद अली जिन्ना भारत को कमजोर करना चाहते थे, ठीक उसी प्रकार ओवैसी भी जिन्ना के मार्ग पर चलकर भारत को कमजोर करना चाहते हैं।
विज्ञापन
बैरिया में पत्रकारों से बातचीत में विधायक ने कहा कि ओवैसी भारतीय संविधान की झूठी शपथ लेकर भारत को कमजोर करने की नीयत से भड़काऊ बयान दे रहे हैं जो देशहित में ठीक नहीं है। ओवैसी शुद्ध रूप से राष्ट्रविरोधी चिंतन के व्यक्ति हैं, इसलिए उनके ऊपर राष्ट्रविरोधी संलिप्तता का मुकदमा चलना चाहिए।
विज्ञापन
भारत के मुसलमान उन्हें अपना नेता नहीं मानते और यहां के लोग चाहे वे हिंदू हों या मुसलमान, सभी सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से खुश हैं। उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर अपनी राजनीति की रोटी सेंकने वाले ओवैसी चाहते हैं कि इस देश के हिंदू-मुस्लिम धर्म के नाम पर आपस में लड़ते रहें और उन्हें अपनी राजनीति चमकाने का मौका मिले।
विज्ञापन
Trending Videos
बैरिया विधायक ने कहा कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने की बात हो या अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला, हर संवेदनशील मुद्दे पर उल्टा बयान देकर लोगों को भड़काने का प्रयास करते हैं। अगर भारत की जगह वह किसी मुस्लिम देश में होकर देश के खिलाफ बयान देते तो निश्चित रूप से उस देश में उन्हें कठोर सजा मिलती।