फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Baijnath Kanwar Yatra taken out with 651 Kalash

Varanasi News: 651 कलशों के साथ निकली बैजनाथ कांवड़ यात्रा

Mon, 03 Aug 2026 02:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Baijnath Kanwar Yatra taken out with 651 Kalash
गिरजाघर से मारवाड़ी युवा फाउंडेशन अरिंदम द्वारा निकाली गई कांवड़ यात्रा में शामिल आयुष मंत्री ड
रविवार को मारवाड़ी युवा फाउंडेशन परिवार की ओर से 651 कलशों के साथ भव्य बैजनाथ कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ गिरजाघर चौराहे पर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने पूजा-अर्चना के बाद प्रथम कांवड़ देकर किया।
विज्ञापन

डॉ. दयाशंकर मिश्र ने कहा कि काशी अपनी सनातन परंपराओं को पूरे उत्साह और भव्यता के साथ निभाती है। बैजनाथ कांवड़ यात्रा उसी परंपरा का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि 651 कांवड़ियों का एक साथ गंगाजल लेकर चलना आस्था, सेवा और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। गेरुआ वस्त्रधारी कांवड़ियों का जत्था गिरजाघर चौराहे से लक्सा, कमच्छा और लहुराबीर होते हुए बैजनाथ स्थित बाबा बैजनाथ मंदिर पहुंचा। जगह-जगह श्रद्धालुओं और सामाजिक संस्थाओं ने कांवड़ियों का स्वागत किया गया। जल, शरबत और फल-प्रसाद की व्यवस्था की। इस दौरान कन्हैया लोहिया, उमेश जोगई, प्रमोद राय, गौरव राठी, अभिषेक डिडवानिया, राघवेन्द्र शाश्वत, मनोज जालान, संजय मिश्रा, सौरभ राय समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed