{"_id":"6ab0b6263fbbc190c208097a","slug":"bad-weather-in-ranchi-forces-air-india-express-flight-to-varanasi-diverted-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"रांची का मौसम बना मुसीबत: एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट वाराणसी डायवर्ट, एक घंटे बाद भरी उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रांची का मौसम बना मुसीबत: एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट वाराणसी डायवर्ट, एक घंटे बाद भरी उड़ान
Mon, 21 Sep 2026 10:14 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Mon, 21 Sep 2026 10:14 AM IST
सार
रांची में खराब मौसम के चलते मुंबई की एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट वाराणसी डायवर्ट करना पड़ा। इस दौरान 138 यात्रियों और छह क्रू सदस्यों की सांसें अटकी रहीं। करीब एक घंटे के बाद फ्लाइन ने उड़ान भरी।
विज्ञापन
एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान
- फोटो : ANI
विस्तार
रांची एयरपोर्ट पर खराब मौसम के चलते रविवार को एयर इंडिया एक्सप्रेस की मुंबई-रांची उड़ान को वाराणसी डायवर्ट करना पड़ा। फ्लाइट संख्या आईएक्स-1237 सभी 138 यात्रियों और छह क्रू सदस्यों को लेकर सुबह करीब 9:03 बजे वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरी।
विज्ञापन
एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार निर्धारित कार्यक्रम के तहत विमान को मुंबई से रांची जाना था, लेकिन रांची में मौसम खराब होने के कारण विमान को वाराणसी भेज दिया गया।
विज्ञापन
वाराणसी एयरपोर्ट पर विमान को लैंड कराया गया। मौसम सही होने के बाद 10:05 बजे विमान ने 138 यात्रियों और छह क्रू सदस्यों के साथ रांची के लिए उड़ान भरी। इस दौरान करीब एक घंटे तक विमान वाराणसी एयरपोर्ट पर रुका रहा।
विज्ञापन