फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bachendri pal cleaning campaign at assi ghat at varanasi

पर्वतारोही बछेंद्री पाल ने की अस्सी घाट पर सफाई, गंगा स्वच्छता के प्रति लोगों को किया जागरूक

Wed, 24 Oct 2018 12:12 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 24 Oct 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
bachendri pal cleaning campaign at assi ghat at varanasi
गंगा सफाई के लिए किया आह्वान - फोटो : अमर उजाला
गंगा स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए काशी आईं पर्वतारोही बछेंद्री पाल ने अपने टीम के सदस्यों के साथ मंगलवार को अस्सी घाट पर सफाई की। इस दौरान बड़ी संख्या में एनसीसी कै डेट और स्काउट गाइड ने भी उनका सहयोग किया।
विज्ञापन


इससे पहले हरिश्चंद्र डिग्री कॉलेज से अस्सी घाट तक निकली प्रभात फेरी से बछेंद्री पाल ने गंगा स्वच्छता की अपील की। अस्सी घाट पर सुबह 8 बजे से करीब एक घंटे तक चले श्रमदान में नदी के किनारे पड़े कचरे को साफ  किया गया। उधर, राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज में छात्रों से संवाद कार्यक्रम में पर्वतारोही पद्मश्री प्रेमलता अग्रवाल, आरएस पॉल, स्वर्णलता दलाई, स्तूति बाला, एएन गुप्ता, रक्षित, राजेश शुक्ला, सुनील सिंह, गौरव आनंद ने छात्रों को गंगा स्वच्छता का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन


पद्मश्री प्रेमलता ने कहा कि सभी को एकजुट होकर इस मिशन में आगे आने की जरूरत है, तभी गंगा को अविरल-निर्मल बनाया जा सकता है। बताया कि अभियान के तहत अब तक देश के विभिन्न भागों से गंगा किनारे से 40 हजार किलो कचड़ा निकाला जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाचार्य डॉ. राजेश सिंह यादव ने सदस्यों का स्वागत किया। उधर, श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज मैदागिन में पर्वतारोही पद्मश्री प्रेमलता अग्रवाल ने छात्राओं को गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाई। प्रधानाचार्य डॉ. अर्चना ने सभी का स्वागत किया। 
 

पर्वतारोही बछेंद्री पाल ने छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

करसड़ा सनबीम सनसिटी स्कूल में मंगलवार को बछेंद्री पाल ने छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। इस दौरान सनबीम ग्रुप के चेयरमैन दीपक मधोक व प्रधानाचार्या अर्चना सिंह उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि देश का हर बच्चा नदियों के प्रति जागरूक हो जाए तो हर नदी को पुन: स्वच्छ किया जा सकता है। इसके लिए युवाओं को आगे आना होगा। इसके साथ ही पॉलिथीन से दूर रहने की भी सलाह दी। बच्चों द्वारा ‘गंगा बचाओ’ विषय पर आधारित स्लोगन चित्र व लेखन प्रतियोगिता का भी अवलोकन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed