फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Baby child died fell in a drum filled with water in Varanasi

वाराणसी में बेहद दर्दनाक घटना, पानी भरे ड्रम में गिरने से डेढ़ साल के मासूम की मौत

Thu, 03 Sep 2020 09:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 03 Sep 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Baby child died fell in a drum filled with water in Varanasi
रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के चांदपुर गांव के नैपुरवां क्षेत्र में गुरुवार को डेढ़ वर्षीय मासूम की पानी से भरे 10 लीटर के ड्रम में डूबने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मंडुवाडीह थाना अंतर्गत चांदपुर गांव के नैपुरवां निवासी पेंटर पिंटू पटेल अपने घर से कुछ दूरी पर बने घर में बैठे थे। उनका डेढ़ वर्षीय इकलौता पुत्र पूरब घर में खेल रहा था।

विज्ञापन


पूरब की मां राधा देवी घर के अंदर किसी काम से चली गईं। इधर, पूरब अकेले ही खेलता रहा। घर में ही स्टील के ड्रम में पानी भरा रखा था। पूरब उसी के पास जाकर खेलने लगा। इसी बीच न जाने कैसे वह ड्रम में गिर गया। करीब 15 मिनट बाद उसकी तलाश की गई तो वह ड्रम के अंदर सिर के बल पानी में डूबा मिला।
विज्ञापन



 

परिजन उसे चांदपुर स्थित एक हास्पिटल लेकर गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों को भरोसा नहीं हुआ तो वह उसे दूसरे चिकित्सालय ले गए। वहां भी उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मां राधा, पिता पिंटू और दादा नंदलाल की हालत बेसुधों जैसे थी। 

मन्नतों के बाद पैदा हुआ था पूरब

परिजनों ने बताया कि चार बहनों के बाद बहुत मन्नत के बाद पूरब पैदा हुआ था। इस घटना के बाद पूरब की मां राधा रह-रह अचेत हो जा रही थी। होश में आने पर वह बार-बार यही कह रही थी कि ई का कईला हो भगवान... कहां चल गईला हो लाल...।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed