फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Babatpur Airport two fighter plane Sukhoi 30 aircraft landed in Varanasi

Varanasi Airport: पहली बार बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतरे 2 सुखोई-30, बरेली से आए लड़ाकू विमान; ईंधन लेकर रवाना

Sun, 07 Apr 2024 10:23 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 07 Apr 2024 10:23 AM IST
सार

बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहली बार दो लड़ाकू विमान उतरे। बरेली से दो सुखोई-30 उतरे और ईंधन लेने के बाद प्रयागराज रवाना हो गए। लड़ाकू विमानों की गड़गड़ाहट से एयरपोर्ट और उसके आसपास रहने वाले सतर्क हो गए।

विज्ञापन
Babatpur Airport two fighter plane Sukhoi 30 aircraft landed in Varanasi
पहली बार बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतरे 2 सुखोई-30 - फोटो : एयरपोर्ट प्रशासन

विस्तार

लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर पर शनिवार की सुबह 10 बजे दो सुखोई-30 उतरे और ईंधन लेने के बाद प्रयागराज चले गए। लड़ाकू विमान पहली बार बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतरे हैं। इनकी गड़गड़ाहट से एयरपोर्ट और उसके आसपास रहने वाले सतर्क हो गए। एयरपोर्ट कर्मी उत्सुकता से लड़ाकू विमान देखने लगे।

विज्ञापन


सुखोई -30 बरेली से वाराणसी आए। ईंधन लिया, फिर दोपहर एक बजे प्रयागराज रवाना हो गए। एयरपोर्ट के एटीसी प्रभारी अजय पाठक ने लड़ाकू विमान के साथ आए चार पायलटों का स्वागत किया। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि यह गतिविधि एयरफोर्स के अभ्यास का हिस्सा है। एयरपोर्ट पर उतरने से पहले दोनों विमानों ने एयरपोर्ट परिक्षेत्र का चक्कर लगाया। एटीसी ने रनवे खाली कराया और अधिकारियों की निगरानी में सुरक्षित तरीके से लड़ाकू विमान एक के बाद एक उतरे।
विज्ञापन


सुखोई में ब्रह्मोस दागने की क्षमता
सुखोई में सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस दागने की क्षमता है। यह आधुनिक रडार सिस्टम, कॉकपिट सिस्टम से लैस है। विमान की गति 2120 किलोमीटर प्रति घंटे है। अधिक ऊंचाई पर इसकी रेंज 3000 किलोमीटर तक है। सुखोई 30 एमकेआई से 10 तरह के बम और चार-चार तरह की मिसाइलें, रॉकेट दागे जा सकते हैं। यह एक मिनट में 150 राउंड फायर कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed