बाबतपुर एयरपोर्ट रनवे: इसके विस्तार में जाएगा सगुनहा, कर्मी, धरमनपुर से दल्लीपुर मार्ग; शासन को भेजा प्रस्ताव
पीएम मोदी ने इस कार्य का शिलान्यास कर दिया था। किसानों से उनके जमीनों के कागजात मांगे गए हैं। करीब 51.94 करोड़ से 2.70 किमी लंबा मार्ग तैयार किया जाएगा। इसको लेकर आसपास के लोगों में काफी उत्साह है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाबतपुर एयरपोर्ट रनवे के विस्तारीकरण में सगुनहा, कर्मी, धरमनपुर से दल्लीपुर तक की सड़क चली जाएगी। पीडब्ल्यूडी की टीम ने नए मार्ग का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2.40 किमी फोरलेन सड़क, 450 मीटर टनल निर्माण का शिलान्यास कर दिया है। इसके बाद निर्माण कार्य से जुड़ी प्रक्रियाएं शुरू हो गई हैं। जमीन अधिग्रहण में 760 किसानों की जमीन शामिल है। किसानों को नोटिस भेजा जा चुका है। जमीनों से संबंधित कागजात मांगे गए हैं। किसानों को एडीएम कार्यालय में कागजात जमा करने होंगे।
एडीएम प्रशासन बिपिन कुमार ने बताया कि टनल निर्माण में सिसवां, बसनी और पुरारघुनाथपुर के 760 किसानों की जमीनें ली जाएंगी। कागजात मांगे गए हैं। मुआवजा उनके खातों में भेज दिया जाएगा। पीडब्ल्यूडी के अफसरों ने बताया कि 2.70 किमी लंबा मार्ग करीब 51.94 करोड़ से तैयार होगा। प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिल चुकी है।
कटान रोकने के लिए बनेगी वॉल
मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट पर मिट्टी के कटान की समस्या है। इसे देखते हुए यहां एक रिटेनिंग वाॅल बनाई जाएगी। इससे कटान को रोका जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि पिछले दिनों कटान की जानकारी मिलने पर कार्यदायी एजेंसी के इंजीनियरों ने मिट्टी की जांच कराई। इसके बाद मिट्टी के दलदली होने की जानकारी मिली।
मणिकर्णिका पर जल निगम की ओर से सीवर का कार्य कराया जाना है जबकि हरिश्चंद्र पर बिजली निगम को लाइन शिफ्ट करना है। यहां शवदाह की पूरी प्रक्रिया अत्याधुनिक होगी। चुनार और जयपुर के पत्थरों से निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा। इसके निर्माण पर 36.86 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
रोपवे यात्रियों के लिए अलग कॉरिडोर
कैंट रेलवे स्टेशन से रोपवे जाने वाले यात्रियों के लिए अलग कॉरिडोर बनेगा। इस कॉरिडोर से होकर रेलवे स्टेशन के यात्री रोपवे की ओर जा सकेंगे। अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी को रेलवे के यात्रियों की परेशानियों को ध्यान में रख निर्माण कार्य पूरा कराने को कहा गया था। इसमें रोपवे के परिचालन, सामान्य प्रबंधन, आपदा प्रबंधन सहित कई बिंदुओं पर चर्चा की गई थी।
पहले चरण का काम अंतिम दौर में है। कैंट, भारतमाता मंदिर और रथयात्रा पर स्टेशन निर्माण कार्य चल रहा है। रथयात्रा पर ही ट्राॅली की पार्किंग का भी काम चल रहा है। 2025 में लोकार्पण की तैयारी है। वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने विभागों को यूटिलिटी शिफ्टिंग की जिम्मेदारी दी है।