बाबतपुर एयरपोर्ट: नए टर्मिनल भवन में प्रवेश करने को बनेगी एलीवेटेड रोड, कार से डिपार्चर इंट्री पॉइंट तक जाएंगे
Varanasi News: बाबतपुर एयरपोर्ट के विस्तार के बाद यहां यात्रियों की सुविधाएं भी बढ़ाई जाएंगी। कार से डिपार्चर इंट्री पॉइंट तक जाने का रास्ता होगा। 2026 तक यह काम पूरा कर लिया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Babatpur Airport Varanasi: बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट का विस्तारीकरण किया जा रहा है। इसके तहत नई टर्मिनल बिल्डिंग भी बनाई जा रही है, जो तीन फ्लोर की होगी। इसमें प्रस्थान के लिए फ्लाइट पकड़ने वालों को नई सुविधा मिलेगी। इसके तहत लोग सीधे अपनी कार से डिपार्चर इंट्री पॉइंट तक पहुंच सकेंगे। साथ ही इसके लिए 30 मीटर चौड़ी एलिवेटेड सड़क बनाई जाएगी जो सीधे पार्किंग तक जाएगी।
लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल भवन का 75 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में निर्माण कराया जा रहा है। तीन फ्लोर के इस भवन में ग्राउंड फ्लोर पर आगमन की सुविधा होगी। वहीं फ्लाइट पकड़ने के लिए पहले और दूसरे फ्लोर पर जाना होगा।
इसके लिए सीढ़ी या लिफ्ट का प्रयोग न करके सीधे एलिवेटेड सड़क के माध्यम से प्रवेश द्वार तक पहुंचा जा सकेगा। यह सड़क 30 मीटर चौड़ी होगी। डिपार्चर पॉइंट होते हुए यह सड़क मल्टीलेवल पर्किंग तक जाएगी। जिसमें आसानी से गाड़ियां खड़ी हो सकेंगी। एयरपोर्ट विस्तारीकरण के तहत यह काम कराया जा रहा है। जो 2026 दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। सड़क का निर्माण एनएचएआई कराएगी।
एयरपोर्ट विस्तारीकरण के तहत नई टर्मिनल बिल्डिंग के निर्माण के साथ कई प्रकार की सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इसमें एलिवेटेड सड़क भी बनाई जाएगी। निर्माण एनएचएआई करेगी। दिसंबर 2026 तक काम पूरा होगा। - पुनीत गुप्ता, एयरपोर्ट डायरेक्टर