फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   babatpur airport

आज कुल 32 उड़ान, दिल्ली से आएगा पहला विमान

Mon, 25 May 2020 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
babatpur airport
बाबतपुर। लॉकडाउन-4 के दौरान दो माह बाद सोमवार से विमान सेवाएं शुरू हो रही हैं। सबसे पहला विमान इंडिगो का दिल्ली सुबह 10.40 बजे एयरपोर्ट पर पहुंचेगा। दिनभर में कुल 16 विमान एयरपोर्ट आएंगे और 16 विमान प्रस्थान करेंगे। यात्रा की अनुमति सिर्फ उन लोगों को होगी, जिनके मोबाइल में आरोग्य सेतु एप होगा।
विज्ञापन

लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विमान संचालन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यात्रियों की सुरक्षा के लिए एहतियातन प्रस्थान गेट के बगल में आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। यहां यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। अगर कोई यात्री संदिग्ध मिला तो उसे तुरंत आइसोलेट कर दिया जाएगा। बाद में एंबुलेंस से अस्पताल भेजा जाएगा। विमान में चढ़ने और उतरने के दौरान भी यात्रियों की जांच होगी। सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए टर्मिनल में बनाए गए गोल घेरे और फुट प्रिंट के क्यू में ही यात्रियों को खड़ा होना पड़ेगा। उड़ान के निर्धारित समय से कम से कम 2 घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचना होगा।
विज्ञापन

घर से प्रिंट कराकर लाना होगा बोर्डिंग पास
एयरपोर्ट पहुंचकर यात्री आईडी कार्ड और टिकट मोबाइल से दिखाते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। बोर्डिंग पास का प्रिंट यात्रियों को घर से ही लाना पड़ेगा। सीआईएसएफ जवान यात्रियों के डॉक्यूमेंट कैमरे के जरिए दूर से कंप्यूटर की स्क्रीन पर देखेंगे। इस डाटा को सुरक्षित रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टर्मिनल भवन तक नहीं जाएगी कार
एयरपोर्ट ऑथॉरिटी ने रविवार को बैठक कर तय किया कि अब टर्मिनल भवन तक कार और अन्य वाहन नहीं आ सकेंगे। इसके लिए एयरपोर्ट बिल्डिंग के सामने की एक लेन को बंद कर दिया गया है। एयरपोर्ट पर रजिस्डर्ड टैक्सी संचालक और ड्राइवरों को सख्त हिदायत दी गई है कि सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए ही यात्रियों को कार में बैठाएं। पार्किंग क्षेत्र में अनावश्यक भीड़ नहीं लगने दी जाएगी। यह भी तय हुआ कि यात्रियों को ज्यादा से ज्यादा डिजिटल लेनदेन के लिए जागरूक किया जाएगा।
एयरपोर्ट पूरी तरह से तैयार है। जवान भी मुस्तैदी के साथ यात्रियों और अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिम्मेदारी से ड्यूटी निभाएंगे। इसके लिए जवानों को अलग से भी ब्रीफ किया गया। -सुब्रत झा, सीआईएसएफ कमांडेंट

एयरपोर्ट पूर्ण रूप से तैयार है। सभी यात्रियों को ज्यादा से ज्यादा डिजिटल पेमेंट के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। हर यात्री की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। यात्रियों के मोबाइल में आरोग्य सेतु एप होना अनिवार्य है। -आकाशदीप माथुर, एयरपोर्ट निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed