{"_id":"59ad2e814f1c1b55738b5154","slug":"baba-vishwnath-news-puja-market-in-red-zone","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेड जोन में सरस्वती फाटक पर बसेगा बाबा विश्वनाथ का नया पूजा बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेड जोन में सरस्वती फाटक पर बसेगा बाबा विश्वनाथ का नया पूजा बाजार
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 04 Sep 2017 04:14 PM IST
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशी विश्वनाथ मंदिर के रेड जोन में सरस्वती फाटक से नीलकंठ के बीच पूजा-प्रसाद का नया मार्केट बसाया जाएगा। करीब सात सौ मीटर लंबे इस पूजा मार्केट में विश्वनाथ मंदिर नवीनीकरण/जीर्णोद्धार योजना के तहत हटाए गए लोग पुनर्वासित किए जाएंगे।
इस गली को तीन फीट चौड़ा भी किया जाएगा। हफ्ते भर में इस मार्केट के निर्माण का काम शुरू होने के संकेत मिले हैं। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर परिसर के नवीनीकरण के तहत नया पूजा मार्केट बसाने का प्लान तैयार कर लिया गया है।
सरस्वती फाटक से नीलकंठ के बीच के भवनों को खरीदने और ढहाकर खाली कराने के बाद इस नए पूजा बाजार को बसाने की योजना को मंदिर प्रशासन मूर्त रूप देने जा रहा है। मंदिर परिसर को सुव्यवस्थित करने की दिशा में यह मंदिर प्रशासन का अभिनव कदम होगा।
विज्ञापन
मुख्य कार्यपालक अधिकारी एसएन त्रिपाठी ने बताया कि रेड जोन में नीलकंठ से सरस्वती फाटक के बीच जिन जर्जर भवनों को खरीदा गया था, उनको गिराकर मलबा हटाने का काम अंतिम दौर में है।
मलबा हटाए जाने के बाद नए पूजा बाजार के निर्माण का काम आरंभ हो जाएगा। इस पूजा बाजार की दुकाने छह मीटर लंबी और छह मीटर चौड़ी होंगी। इस मार्केट में उन दुकानदारों, भवन स्वामियों को दुकानें आवंटित होंगी, जिनके भवन मंदिर नवीनीकरण/जीर्णोद्धार योजना के तहत खरीदे जा रहे हैं। इस मार्केट की गली भी चौड़ी होगी। इसके लिए मंदिर प्रशासन पूजा बाजार के अतिरिक्त तीन फीट जमीन छोड़ेगा।