गंगा दशहरा से खोले जाएं बाबा विश्वनाथ मंदिर के कपाट,पीएम, सीएम और धर्मार्थ मंत्री को लिखा पत्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के कपाट को खोलने की मांग उठने लगी है। इसके लिए महंत परिवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ और सूबे केधर्मार्थ मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी को पत्र लिखकर अनुरोध किया है। महंत परिवार के मुखिया डॉ. कु लपति तिवारी ने बताया कि हमने शासन से अनुरोध किया है कि एक जून को गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर बाबा का दरबार आम भक्तों के लिए खोल दिया जाए।
मंदिर को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए खोला जाए। भक्त के बिना न तो बाबा विश्वनाथ ओर बाबा विश्वनाथ के बगैर भक्त रह नहीं पा रहे हैं। डॉ. तिवारी ने कहा कि काशी मंदिरों का शहर है। गंगा दशहरा पर सभी शुभ कार्य शुरू होते हैं इसलिए उसी दिन से सोशल डिस्टेंसिंग के साथ श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के कपाट खोल दिए जाएं। मंदिर के बहुत दिनों से बंद होने से लोग बहुत व्यथित हैं।
उन्होंने बताया कि उन्होंने पीएम, सीएम और धर्मार्थ कार्य मंत्री को भी पत्र लिखकर आग्रह किया है कि गंगा दशहरा के पुनीत तिथि पर बाबा काशी विश्वनाथ का कपाट आम दर्शनार्थियों के लिए खोल दिया जाए। इनसेट कांग्रेस ने किया उपवास, दुआख्वानी, अरदास और प्रेयर वाराणसी।
मंदिरों के शहर काशी समेत देश भर में पूजा स्थलों के कपाट को खोलने के लिए कांग्रेस की ओर से धर्मानुसार उपवास, अरदास, दुआख्वानी और प्रेयर का आयोजन किया गया। कांग्रेस केपूर्व विधायक अजय राय के आह्वïान पर कांग्रेस नेताओं ने अपने-अपने धर्म के अनुसार उपवास, दुआख्वानी, अरदास और प्रेयर की। उन्होंने जल्द से जल्द आम लोगों के लिए पूजा स्थलों के कपाट खोले जाने की कामना की।
धाम से हटाए गए प्रमोद और सन्मुख विनायक
श्री काशी विश्वनाथ धाम से सन्मुख और प्रमोद विनायक समेत सात विग्रहों को हटाया गया। शास्त्रोक्त विधि से पूजन-अर्चन और वीडियोग्राफी के बाद सभी मूर्तियों को गोयनका भवन में रखवाया गया है। मंदिर प्रशासन ने काशी विद्वत परिषद के मंत्री की उपस्थिति चालन पद्धति संपन्न कराई।
बृहस्पतिवार को श्री प्रमोद विनायक, श्री सन्मुख विनायक, श्री कोणेश्वर महादेव, सरस्वती फाटक पर स्थित सरस्वती माता मंदिर व हनुमान जी, निर्मल मठ में स्थित शिव मंदिर, शर्मा भवन में स्थित शिव मंदिर को स्थानांतरित किया गया।