फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Janmashtami 2020: हरि के साथ पालने में विराजे काशीपुराधिपति, सपरिवार नंदलाला के साथ दिए दर्शन

Wed, 12 Aug 2020 12:19 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 12 Aug 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
Janmashtami 2020: Baba Vishwanath on swing with Shri Krishna
काशी विश्वनाथ का मनोहारी स्वरूप - फोटो : अमर उजाला

हरि के साथ काशी पुराधिपति बाबा विश्वनाथ झूले पर विराजे। रच-रच कर झांकी सजाई गई। काशी विश्वनाथ ने भक्तों को सपरिवार दर्शन दिए। महंत आवास पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का भव्य आयोजन हुआ तो शिवांजलि के जरिए कलाकारों ने श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया। मंगलवार को महंत आवास पर काशीपुराधिपति की पंचबदन प्रतिमा का विशेष झूलनोत्सव आयोजन हुआ।



कोरोना संक्रमण के कारण आयोजन को सार्वजनिक नहीं किया गया। बाबा विश्वनाथ की पंचबदन प्रतिमा को रजत झूले पर श्री हरि एवंं राधारानी के साथ विराजमान कराकर विशेष आरती की गई। महंत परिवार के सदस्यों ने प्रतिमा का पूजन व श्रृंगार किया।
 

Janmashtami 2020: Baba Vishwanath on swing with Shri Krishna
जन्माष्टमी पर सजी मनोहारी झांकी - फोटो : अमर उजाला।

महंत डॉ. कुलपति तिवारी ने बताया वैश्विक महामारी के कारण इस बार महंत परिवार ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी झूलनोत्सव के सभी आयोजनो को परिवार तक ही सीमित रखा है। प्राचीन परंपरा के अनुसार झूलनोत्सव में बाबा विश्वनाथ की पंचबदन प्रतिमा, श्री हरि व राधारानी को विराजित किया गया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन ही अहिल्याबाई ने बाबा विश्वनाथ के शिखर के जीर्णोद्धार को पूर्ण किया था।

 

Janmashtami 2020: Baba Vishwanath on swing with Shri Krishna
जन्माष्टमी पर सजी राधा-क़ृष्ण की मनोहारी झांकी - फोटो : अमर उजाला।

कलाकारों ने पेश की शिवांजलि

जन्माष्टमी उत्सव के अवसर पर महंत आवास पर कलाकारों ने शिवांजलि पेश की। गीतकार कन्हैया दुबे के डी के संयोजन में डॉ. अमलेश शुक्ला ने नगर में जोगी आया..., मेरा भोला है भंडारी...,  बम बम बोल रहा काशी...., स्नेहा अवस्थी ने सारे मोहल्ले में हल्ला हो गया मैया यशोदा को लल्ला हो गया..., गोकुला में जन्मे कन्हैया बधैया बाजे ला..., श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी... संकीर्तन सहित अनेक भजन प्रस्तुत किए। बैंजो पर पप्पू, ढोलक पर सनी ने कुशल संगत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Janmashtami 2020: Baba Vishwanath on swing with Shri Krishna
माता के मंदिर में जन्माष्टमी पर सजी मनोहारी झांकी - फोटो : अमर उजाला
कलाकारों को कोविड-19 की सुरक्षा से बचाने के लिए पंडित राजेश तिवारी ने मास्क वितरित किया। धन्यवाद संजीव रत्न मिश्र ने किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed