{"_id":"661bf82af6ee91afd80442e8","slug":"baba-saheb-bhimrao-ambedkar-remembered-on-his-birth-anniversary-in-varanasi-2024-04-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Jayanti: 'सर्वसमाज के हिमायती थे संविधान निर्माता' जयंती पर बाबा साहब को याद कर बोले वक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Jayanti: 'सर्वसमाज के हिमायती थे संविधान निर्माता' जयंती पर बाबा साहब को याद कर बोले वक्ता
Sun, 14 Apr 2024 09:07 PM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 14 Apr 2024 09:07 PM IST
सार
Ambedkar Jayanti: डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर विभिन्न स्थानों पर आयोजन हुए। इस दौरान लोगों ने संविधान निर्माता को नमन करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते सुनील बंसल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
संविधान निर्माण में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर रविवार को जिले में विविध आयोजन हुए। स्कूल, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों से लेकर सामाजिक और राजनीतिक संगठनों तक ने बाबा साहब के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
वक्ताओं ने डॉ. आंबेडकर के व्यक्तित्व को सिर्फ दलितों, अनुसूचितों के मसीहा के रूप में देखने से ऊपर उठकर समग्र रूप में देखने पर जोर दिया। बीएचयू के मालवीय मूल्य अनुशीलन केंद्र में सामाजिक विज्ञान संकाय के तत्वावधान में आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित महोत्सव ‘महाड़ सत्याग्रह : पुनरावलोकन’ के पहले सत्र में लघु भाषण और कविताओं से विद्यार्थियों ने डॉ. आंबेडकर के महाड़ सत्याग्रह का ऐतिहासिक महत्व रेखांकित किया।
विज्ञापन
बीएचयू परिसर में मुक्ताकाशीय मंच ‘पुलिया प्रसंग’ की ओर से भीमराव आंबेडकर की 133वीं जयंती पर आयोजित संवाद में प्रो. श्रीप्रकाश शुक्ल समेत अन्य लोगों ने डॉ. आंबेडकर के सामाजिक संघर्षों के साथ उनके चिंतन का स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में शारीरिक शिक्षा विभाग एवं ज्ञान-विज्ञान पार्क में स्थित डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने अधिकारियों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों और छात्रों के साथ माल्यार्पण किया।
बाबा साहब की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
रामनगर में लाल बहादुर शास्त्री स्मृति भवन संग्रहालय, क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई, क्षेत्रीय अभिलेखागार की ओर से लाल बहादुर शास्त्री स्मृति भवन संग्रहालय में पुष्पांजलि और अभिलेख प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। दूसरी तरफ डॉ. भीमराव आंबेडकर युवा संस्था ने नई बस्ती बघेली टोला संत रविदास घाट में स्थापित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
पूर्वांचल अस्तित्व मोर्चा की ओर से सुकुलपुरा स्थित कार्यालय में आयोजित आंबेडकर जयंती कार्यक्रम में पूर्वांचल राज्य गठन पर विमर्श किया गया। उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था की डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ भवन पीडब्ल्यूडी में आयोजित बैठक में बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी गई। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने कचहरी चौराहे स्थित आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
पूर्वांचल अस्तित्व मोर्चा की ओर से सुकुलपुरा स्थित कार्यालय में आयोजित आंबेडकर जयंती कार्यक्रम में पूर्वांचल राज्य गठन पर विमर्श किया गया। उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था की डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ भवन पीडब्ल्यूडी में आयोजित बैठक में बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी गई। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने कचहरी चौराहे स्थित आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।