फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Baba Latbhairav Tilak kashi lakha mela festival grand procession

बाबा लाटभैरव के भाल सजा तिलक: दूल्हा बनने से पहले राजशाही ठाठ से शहर भ्रमण पर निकले, उमड़े लोग

Wed, 07 Sep 2022 11:23 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 07 Sep 2022 11:23 PM IST
सार

बाबा लाट भैरव की तिलकोत्सव शोभायात्रा बुधवार को निकाली गई। इसी के साथ बाबा की बारात निकालने की तैयारी भी शुरू हो गई। 

विज्ञापन
Baba Latbhairav Tilak kashi lakha mela festival grand procession
बाबा लाट भैरव के तिलकोत्सव पर किया गया श्रृंगार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 काशी के न्यायाधीश अनादिकालेश्वर बाबा लाट भैरव के भाल पर तिलक सजा तो काशीवासी भी विवाहोत्सव के उल्लास में डूब गए। बुधवार की शाम 7:45 बजे कज्जाकपुरा स्थित जानकीबाग से बाबा लाट भैरव बाबा की तिलक शोभायात्रा निकाली गई। दूल्हा बनने से पहले राजशाही ठाठ से शहर भ्रमण पर निकले बाबा लाट भैरव की लोगों ने जगह-जगह पर आरती उतारी और बाबा के ऊपर पुष्प वर्षा की गई।

विज्ञापन


इस दौरान शोभायात्रा में चल रहे डीजे और झूमते भक्तों की टोली ने पूरे माहौल को खुशनुमा बना दिया। रात नौ बजे तक शोभायात्रा हनुमान फाटक तक पहुंची थी। सैकड़ों लोगों की भीड़ साथ चल रही थी। बाबा के दर्शन के लिए लोग शाम से ही सड़कों के किनारे खड़े थे। जलालीपुरा, तेलियाना, हनुमान फाटक, बलुआबीर, अंबिया मंडी, कतुआपुरा, जतनबर, भैरवनाथ होते हुए विशेश्वरगंज सब्जी मंडी स्थित शीतला माता मंदिर शोभायात्रा पहुंची।
विज्ञापन


शीतला माता मंदिर पर तिलकहरुओं का स्वागत 
श्री कपाल भैरव व लाट भैरव प्रबंधक समिति के अध्यक्ष हरिहर पांडेय ने बाबा को तिलक चढ़ाया। इसी के साथ बाबा की बरात निकालने की तैयारी भी शुरू हो गई। शोभायात्रा में 51 थाल में वस्त्र, फल, फूल, माला, कारन, मिष्ठान, चावल, दही, पूजन सामग्री समेत बाबा को चढ़ाने के लिए आभूषण रखा गया था। बैंड, बाजा, डीजे, लाइट समेत भूत प्रेत का रूप धारण किए लाग विमान शोभायात्रा में शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Baba Latbhairav Tilak kashi lakha mela festival grand procession
बाबा लाट भैरव की शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला

तिलक शोभायात्रा जब रामजानकी बाग से उठी तो भक्तों के गगन भेदी जयघोष से पूरा माहौल उल्लास में डूब गया। डीजे और बैंड की धुन पर नाचते हुए लोग चल रहे थे। वहीं शीतला माता मंदिर पहुंचने के बाद तिलकहरुओं का स्वागत किया गया।

तिलक रस्म समाप्त होने के बाद बाबा लाट भैरव की स्तुति गान के साथ आरती उतारी गई। अध्यक्ष हरिहर पांडेय ने बताया कि आगामी 10 सितंबर को बाबा का विवाह उत्सव और 11 सितंबर को खिचड़ी की रस्म होगी। इस दौरान लाट भैरव मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

पुलिस, पीएसी और महिला सिपाहियों ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था

डीसीपी काशी जोन रामसेवक गौतम ने बताया कि बाबा लाट भैरव के तिलक उत्सव की शोभायात्रा में काशी और वरुणा जोन के थाना प्रभारियों के साथ पीएसी और महिला सिपाहियों को तैनात किया गया था। लाट भैरव मंदिर से लगायत विशेश्वरगंज शीतला माता मंदिर तक प्वाइंट बना कर पुलिस फोर्स तैनात की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed