{"_id":"6513e808c6e09521ff060bbe","slug":"baba-latbhairav-s-wedding-ceremony-baba-s-tilakotsav-took-place-after-the-city-tour-youth-danced-in-the-band-2023-09-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाबा लाटभैरव का विवाहोत्सव: नगर भ्रमण के बाद हुआ बाबा का तिलकोत्सव, बैंड बाजे में थिरके युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा लाटभैरव का विवाहोत्सव: नगर भ्रमण के बाद हुआ बाबा का तिलकोत्सव, बैंड बाजे में थिरके युवा
Wed, 27 Sep 2023 02:00 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 27 Sep 2023 02:00 PM IST
सार
प्रबंधक समिति की निगरानी में कज्जाकपुरा स्थित लाटभैरव मंदिर में विधिवत पूजन के बाद जानकी बाग से शोभायात्रा निकाली गई। रोली, अक्षत के तिलक से बाबा का मुखौटा दमक रहा था। मुख्य अतिथि पार्षद दल के सचेतक रोहित जायसवाल ने बाबा का पंचोपचार पूजन किया। इसके बाद तिलक सामग्रियों को विग्रह से स्पर्श कराया गया।
विज्ञापन
कज्जाकपुरा स्थित लाट भैरव मंदिर में बाबा लाट भैरव की तिलक शोभायात्राा निकाली गई ।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बाबा लाटभैरव के विवाहोत्सव के शुभारंभ पर मंगलवार को बाबा गाजेबाजे के साथ नगर भ्रमण पर निकले। उनकी शोभायात्रा के साथ उत्साहित भक्तों का समूह था। जगह-जगह स्वागत व पुष्पवर्षा होती रही। कज्जाकपुरा मंदिर से विश्वेश्वरगंज तक ढाई किमी की सफर को तीन घंटे में तय किए। फिर बाबा के तिलकोत्सव की रस्म पूरी की गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- यात्रीगण कृपया ध्यान दें: दस दिन मैनुअल तरीके से गुजरेंगी कैंट स्टेशन से ट्रेनें, पढ़ें- क्यों हुआ बदलाव?
विज्ञापन
प्रबंधक समिति की निगरानी में कज्जाकपुरा स्थित लाटभैरव मंदिर में विधिवत पूजन के बाद जानकी बाग से शोभायात्रा निकाली गई। रोली, अक्षत के तिलक से बाबा का मुखौटा दमक रहा था। मुख्य अतिथि पार्षद दल के सचेतक रोहित जायसवाल ने बाबा का पंचोपचार पूजन किया। इसके बाद तिलक सामग्रियों को विग्रह से स्पर्श कराया गया। छोटे-बड़े 34 थालों, परातों सहित अन्य पात्रों में नवीन वस्त्र, आभूषण, फल-फूल, मेवे मिठाइयां, ताम्बूल आदि रखा गया था। भक्त हाथों में धर्मध्वजा लिए हर हर महादेव, लाट भैरव बाबा के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। डीजे, बैंडबाजे व शहनाई पर धार्मिक धुन बज रहा था।
विज्ञापन
कज्जाकपुरा स्थित लाट भैरव मंदिर में बाबा लाट भैरव की तिलक शोभायात्राा निकाली गई ।
- फोटो : अमर उजाला
तिलकहरू पारम्परिक परिधान धोती-कुर्ते में नजर आए। हजारों की तादाद में उत्साहित युवा डीजे की धुन पर थिरकते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा जलालीपुरा, तेलियाना, हनुमान फाटक, बलुआबीर, अम्बियामण्डी, कतुआपुरा, जतनबर, भैरवनाथ होते हुए विशेश्वरगंज स्थित संकट हरणी मां शीतला माता मंदिर पहुंची, जहां पर उपाध्यक्ष बसंत सिंह राठौर ने तिलकहरूओं का अभिनंदन किया। आचार्य रवींद्र त्रिपाठी के आचार्यत्व में प्रधानमंत्री छोटेलाल जायसवाल ने तिलक चढ़ाया। तिलक के रस्म पूरी की गई। भक्तों ने पूजन अर्चन किया। भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। शोभायात्रा के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। 29 सितंबर को बाबा का विवाह होगा। 30 सितंबर को भंडारा होगा। शोभायात्रा में मुन्नालाल यादव, छोटन केशरी, नंदलाल प्रजापति, विक्रम सिंह, कर्ण शंकर पांडेय, बच्चेलाल, अजय सिंह आदि शामिल रहे।