फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Baba in the city of Har har, bomb bomb

बाबा की नगरी में बम बम

Sun, 31 Jul 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला वाराणसी Updated Sun, 31 Jul 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
Baba in the city of Har har, bomb bomb
kawar yatra in varanasi
तेरस का दुर्लभ संयोग रविवार को है। शनिवार को कामदा एकादशी पर ही काशी में भोलेनाथ के भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। हर हर महादेव के गगन भेदी जयकारों के बीच बड़ी तादाद में भक्त काशी पहुंच गए और दूसरे सोमवार से पहले ही बाबा की नगरी बम बम हो गई। शिविरों की छटा देखते बनी। रथयात्रा से दशाश्वमेध तक के शिविरों में कांवरियों का तांता लग गया है। 
विज्ञापन




बाबा विश्वनाथ की नगरी में सावन के उत्सव रंग और चटख हो गया है। इस बार सावन का दूसरा सोमवार पहली अगस्त को होगा। इससे पहले ही त्रिशता योग में बाबा के दर्शन और गंगा स्नान के लिए भोले के भक्तों का रेला उमड़ पड़ा है। रात आठ बजे तक शिविरों में तांता लग गया था। सड़कों की पटरियों, डिवाइडरों पर भी भक्तों को कतारबद्ध विश्राम करते देखा गया।
विज्ञापन




दशाश्वमेध के शिवशक्ति कांवरिया तीर्थ यात्री सेवा शिविर में भी जगह नहीं बची। चिकित्सा कैंपों में तमाम कांवरिए अपने पांवाें के छालों का इलाज कराते नजर आए। शिविर के संयोजक नरसिंह दास ने बताया कि इस बार मौसम अनुकूल होने की वजह से भक्तों में उत्साह अधिक है। लक्सा स्थित सिंधी धर्मशाला में लगे शिविर के उपाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि सड़क की पटरियों पर भी बड़ी तादाद में भक्त फुर्सत के क्षण गुजार रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिविर में रात को जगह कम पड़ जा रही है। 24 घंटे भोजन, नाश्ता दिया जा रहा है। इसी तरह रथयात्रा पर काशी कांवरिया शिविर में भी भक्तों की सुविधा का हर ख्याल रखा जा रहा है। इस शिविर के संचालक गोपाल सिंह सावन के दूसरे सोमवार पर उमड़ रहे कांवरियों की सेवा में जुट गए हैं। मैदागिन, जगतगंज, चेतगंज, चौक, बांसफाटक, दशाश्वमेध, लक्सा, रथयात्रा, महमूरगंज, मंडुवाडीह क्रासिंग, मंडुवाडीह, राजा तालाब, औराई, भदोही कांवरिया शिविरों में उत्सव जैसा माहौल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed