फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Baba Amar-Shivpal Singh reached court Dimple Kapadia

अमर-शिवपाल संग बाबा दरबार पहुंचीं डिंपल कपाड़िया

Wed, 20 Jul 2016 02:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 20 Jul 2016 02:39 AM IST
विज्ञापन
Baba Amar-Shivpal Singh reached court Dimple Kapadia
अमर-शिवपाल संग बाबा दरबार पहुंचीं डिंपल और जयाप्रदा।
प्रदेश के लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री शिवपाल यादव और अमर सिंह के साथ सिने तारिका डिंपल कपाड़िया ने मंगलवार की दोपहर बाबा विश्वनाथ का दूध से अभिषेक किया। मंदिर के गर्भगृह में डिंपल राज्य सभा सदस्य अमर सिंह के साथ बैठी नजर आईं। इनके साथ पूर्व सांसद जयाप्रदा ने भी बाबा की पूजा की। इस दौरान करीब 45 मिनट तक वैदिक मंत्रोच्चार गूंजते रहे। अमर सिंह जयाप्रदा और डिंपल कपाड़िया ने संकट मोचन में भी मत्था टेका। शाम को गंगा आरती भी देखी।
विज्ञापन


अमर-शिवपाल लाव-लश्कर के साथ दोपहर 2:35 बजे विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। वहां गर्भगृह में अर्चक पं. श्रीकांत मिश्र ने पांच वैदिक आचार्यों के साथ दुग्धाभिषेक कराया। इस दौरान सस्वर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 51 लीटर दूध से बाबा का अभिषेक किया गया। रुद्राभिषेक के बाद दोनों नेताओं के साथ डिंपल और जयाप्रदा ने अन्य विग्रहों का भी दर्शन-पूजन किया। अभिषेक के बाद पांच पूजित शिवलिंग प्रसाद के रूप में उन्हें दिया गया। इस मौके पर लोक निर्माण राज्य मंत्री सुरेंद्र पटेल, मनोज राय धूपचंडी, अजय शर्मा, अजय सिंह, रीबू श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल उपस्थित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed