{"_id":"5e6f8cce8ebc3ea49c5a8169","slug":"azamgarh-young-man-raped-a-teenager-after-entering-her-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ : घर में घुसकर युवक ने किशोरी से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ : घर में घुसकर युवक ने किशोरी से किया दुष्कर्म
Mon, 16 Mar 2020 07:58 PM IST
विचित्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: विचित्र सिंह
Updated Mon, 16 Mar 2020 07:58 PM IST
विज्ञापन
demo pic
आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को दिन में करीब 11 बजे एक युवक ने घर में घुसकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पीड़िता को मेडिकल मुआयना के लिए जिला महिला अस्पताल भेज दिया गया। 13 वर्षीय पीड़िता कक्षा सात की छात्रा है। सोमवार को परिवार के सदस्य कहीं गए थे और किशोरी घर पर अकेली थी। आरोप है कि दिन में करीब 11 बजे युवक समीर छत के रास्ते किशोरी के घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
आरोपी के फरार होने के बाद किशोरी मां के पास गई और उसे सारी जानकारी दी। इसके बाद मां किशोरी को लेकर थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया। एसओ रौनापार राजकुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। किशोरी को मेडिकल मुआयना के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन