{"_id":"5e90bdd98ebc3e768258beee","slug":"azamgarh-those-who-give-information-about-hidden-jamati-will-get-five-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ : छुपे जमातियों की सूचना देने वालों को मिलेगा पांच हजार रुपये इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ : छुपे जमातियों की सूचना देने वालों को मिलेगा पांच हजार रुपये इनाम
Sat, 11 Apr 2020 12:12 AM IST
विचित्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: विचित्र सिंह
Updated Sat, 11 Apr 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली निजामुद्दीन मरकज में शामिल होकर लौटे 38 जमाती अब तक आजमगढ़ जिले में चिन्हित हुए हैं। इसके बाद भी जमातियों के अभी जिले में जगह-जगह पहचान छुपा कर छिपे होने की सूचना भी पुलिस को मिल रही है। जमातियों के चलते ही जिले ही नहीं पूरे देश की आबो हवा खराब हुई है, जिसे देखते हुए पुलिस महकमा अब इन जमातियों पर सख्ती के मूड में दिखायी दे रहा है।
विज्ञापन
एसपी त्रिवेणी सिंह ने शुक्रवार को मीडिया से रूबरू होते हुए छिपे हुए जमातियों की सूचना देने वालों को पांच हजार का इनाम देने की घोषणा किया। उन्होंने कहा कि जो भी सूचना देगा उसका नाम गुप्त रहेगा। इसके साथ ही सूचना के आधार पर जांच करायी जायेगी। जांच में सूचना देने वाले द्वारा बताया गया व्यक्ति जमात से जुड़ा निकला तो उसे पांच हजार रुपये का इनाम देने के साथ ही ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जायेगी।
विज्ञापन