फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Azamgarh range tops the IGRS evaluation, with all units receiving 100 percent marks.

Varanasi News: आईजीआरएस मूल्यांकन में आजमगढ़ रेंज अव्वल, सभी इकाइयों को मिला शत-प्रतिशत अंक

Thu, 08 Jan 2026 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Azamgarh range tops the IGRS evaluation, with all units receiving 100 percent marks.
आईजीआरएस (इंटीग्रेटेड ग्रीवेंस रिड्रेसल सिस्टम) मूल्यांकन रिपोर्ट माह दिसंबर 2025 में आजमगढ़ रेंज ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। डीआईजी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जारी रैकिंग के अनुसार डीआईजी रेंज आजमगढ़, पुलिस अधीक्षक आजमगढ़, पुलिस अधीक्षक मऊ एवं पुलिस अधीक्षक बलिया सभी ने शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया है। मूल्यांकन में डीआईजी रेंज आजमगढ़ को 120 में 120 अंक, एसएसपी आजमगढ़ को 125 में 125 अंक, एसपी मऊ व एसपी बलिया को 135 में 135 अंक मिले हैं। सभी इकाइयों को 100 प्रतिशत अंक प्राप्त होने पर रैंक-1 प्रदान की गई है। डीआईजी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि इस उपलब्धि को जनशिकायतों के त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी निस्तारण का परिणाम माना जा रहा है। पुलिस प्रशासन की इस सफलता से आमजन में भरोसा बढ़ा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed