फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   azamgarh priyanka win gold medal in national level kung fu

राष्ट्रीय स्तर की कुंग-फू स्पर्धा में आजमगढ़ की प्रियंका ने जीता स्वर्ण

Wed, 19 Jul 2017 11:23 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 19 Jul 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
azamgarh priyanka win gold medal in national level kung fu
विजयी खिलाड़ियों का कैंट रेलवे स्टेशन पर जोरदार स्वागत - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कूंग-फू खिलाड़ियों ने गुवाहाटी में आयोजित 15वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 15 पदक हासिल किए हैं। इसमें एक स्वर्ण, पांच रजत और नौ कांस्य शामिल हैं। सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के खेल हुए।
विज्ञापन


आजमगढ़ की प्रियंका ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। वाराणसी लौटने पर विजयी खिलाड़ियों का कैंट रेलवे स्टेशन पर जोरदार स्वागत किया गया।
शाओलिन कूंग-फू एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के महासचिव प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रियंका भारती ने स्वर्ण पदक, मनीष कुमार, दीपनारायण, विजय प्रताप राम, प्रतिज्ञा, रीमा कुमारी ने रजत, प्रगति रानी, करुणा रानी, वंदना निरंकारी, गुड़िया कुमारी, सीमा निषाद, अंजलि देवी, दीक्षा वर्मा, संतोष कुमार, प्रद्युम्न विश्वकर्मा ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन


कोच गौरव कुमार और टीम मैनेजर बृजेश कुमार हंस की अगुवाई में वाराणसी आने पर राजेश भारती, अजय शास्त्री, सुनीता जैसवार समेत कई खिलाड़ियों ने स्वागत किया। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के डॉ. अंबेडकर छात्रावास परिसर में खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed