फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Azamgarh police encounter : One crook injured and two other occasions

आजमगढ़ : पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दो अन्य मौके से हुए फरार

Fri, 09 Apr 2021 08:35 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 09 Apr 2021 08:35 PM IST
विज्ञापन
Azamgarh police encounter : One crook injured and two other occasions
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ में वांछित अभियुक्तों की तलाश में निकली स्वाट व देवगांव कोतवाली पुलिस की शुक्रवार देर शाम को बदमाशों से मुठभेड़ हुई। इसमें एक बदमाश जहां गोली लगने पर पकड़ा गया, वहीं दो अन्य मौके से भाग निकले। गिरफ्तार बदमाश चर्चित दूल्हा हत्याकांड में भी वांछित था। मुठभेड़ में एक बदमाश को पकड़ने पर एसपी ने पुलिस टीम को 10 हजार रुपये का इनाम दिया है।

विज्ञापन


देवगांव कोतवाली, स्वाट व सर्विलांस टीम वांछितों की तलाश में शुक्रवार को क्षेत्र में चक्रमण कर रही थी। इसी दौरान टीम जब बनारपुर गांव के पास पहुंची तो एक बुलेट से तीन युवक जाते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने इन्हें रुकने का इशारा किया तो तीनों बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोकना शुरू कर दिया। पुलिस टीम ने खुद का बचाव करते हुए बदमाशों की घेराबंदी करने का प्रयास कर जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश जहां घायल होकर गिर पड़ा तो वहीं उसके दो साथी मौके से भाग निकलने में सफल हुए। 

विज्ञापन

बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ देर शाम हुई। घायल बदमाश की पहचान शाह कमर निवासी बनारपुर थाना कोतवाली देवगांव के रूप में की गई। देवगांव कोतवाली प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश लालगंज के मसीरपुर में हुए दूल्हा हत्या कांड का मुख्य आरोपी था। जिसकी तलाश काफी दिनों से पुलिस कर रही थी।

घायल बदमाश को तत्काल सीएचसी लालगंज ले जाया गया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस की टीम लगी हुई है। सीओ लालगंज मनोज रघुवंशी ने बताया कि देवगांव कोतवाली, स्वाट व सर्विलांस टीम की इस सफलता पर एसपी सुधीर कुमार सिंह ने 10 हजार रुपये का इनाम दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed