फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Azamgarh police busted the case of robbery with wine businessman

शराब कारोबारी लूटकांड का पर्दाफाश, चार लुटेरे गिरफ्तार, पुलिस पर फायरिंग कर दो फरार

Sun, 29 Jul 2018 02:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 29 Jul 2018 02:21 PM IST
विज्ञापन
Azamgarh police busted the case of robbery with wine businessman
दो बाइक, असलहा, कारतूस, ब्लैंक चेक व लूट के 2.64 लाख रुपये बरामद - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ के कोटिला बाजार में शराब कारोबारी से दस लाख लूटने वाले चार अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं दो अन्य पुलिस टीम पर फायर करते हुए भाग गए।  शनिवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसपी रविशंकर छवि ने लूट कांड का खुलासा किया।    
विज्ञापन

  
एसपी ने बताया कि शुक्रवार की रात सरायमीर में पुलिस टीम पर फायर कर आधा दर्जन बदमाश रानी की सराय की तरफ फरार हुए थे। इस सूचना पर रानी की सराय थाना पुलिस ने चेकपोस्ट पर घेराबंदी कर बदमाशों के आने का इंतेजार करने लगी। भोर में दो बाइक सवार छह युवक आते दिखे।
विज्ञापन


पुलिस को देख कर वे बाइक मोड़ कर भागने का प्रयास किये कि दोनों बाइक आपस में टकरा कर पलट गई। इस पर बाइक सवार सभी युवक पैदल ही भागने लगे। पुलिस टीम ने जब उनकी घेराबंदी शुरू किया तो वे बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस ने चार युवकों राजन राम निवासी महादेव पारा थाना मेंहनगर, प्रदीप सैनी निवासी जाफरपुर थाना सिधारी, आफताबद निवासी संजरपुर थाना सरायमीर और अजय चौहान  निवासी गेलवारा थाना सिधारी को धर दबोचने में सफल रही।

पूछताछ में पकड़े गये आरोपियों ने 16 जुलाई को कोटिला में शराब कारोबारी से 10 लाख लूटने की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार किया। उनके पास से पुलिस ने दो बाइक, दो तमंचा, जिंदा कारतूस, लूट का 2.64 लाख रुपया, एक अदद डीएल, एक ब्लैंक चेक और एक बैग बरामद किया है।    

शातिर अपराधी है पकड़े गए चारों बदमाश

Azamgarh police busted the case of robbery with wine businessman
गिरफ्तार
एसपी रविशंकर छवि ने बताया कि पकड़े गये चारों अपराधी शातिर किस्म के है और कई घटनाओं को अंजाम दे चुके है। राजन पर मेंहनगर व रानी की सराय थाने में तीन मुकदमें दर्ज है। आफताब पर सरायमीर और रानी की सराय थाने में नौ, अजय चौहान पर सिधारी, जहानागंज, देवगांव, कप्तानगंज, मुबारकपुर थाने में नौ और प्रदीप सैनी पर रानी की सराय थाने में दो मुकदमे पंजीकृत है। एसपी ने बताया कि फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम लगा दी गई है।  

पुलिस टीम को दस हजार का ईनाम
 एसपी सिटी सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि शराब कारोबारी से लूटकांड का खुलासा और चार आरोपियों को पकड़ने वाली टीम को एसपी ने 10 हजार का ईनाम देने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि इस सफलता में प्रभारी थानाध्यक्ष एसआई ओम प्रकाश यादव और उनकी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed