{"_id":"5b58acfe4f1c1bb35d8b558d","slug":"azamgarh-police-arrest-most-wanted-criminal","type":"story","status":"publish","title_hn":" आजमगढ़ में 85 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, हाल ही में ले भागा था सरिया लदा ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में 85 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, हाल ही में ले भागा था सरिया लदा ट्रक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Wed, 25 Jul 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
जौनपुर, इलाहाबाद और आजमगढ़ की पुलिस को थी तलाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन जिलों के इनामी बदमाश पिंटू यादव को आजमगढ़ जिले के सरायमीर पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। वह नंदाव मोड़ पर किसी वारदात को अंजाम देने के लिए खड़ा था। उस पर आजमगढ़, जौनपुर और इलाहाबाद में 85 हजार का इनाम घोषित है।
एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गाजीपुर से सरिया लदा ट्रक चुरा कर भागे तीन चोर बीते दिनों अतरौलिया क्षेत्र में सरिया बेचने की फिराक में थे। इसकी भनक लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया था किंतु उनका एक साथी पुलिस टीम पर गोलियां चलाते हुए फरार हो गया था।
सरायमीर पुलिस को बुधवार को सूचना मिली कि शातिर अपराधी नंदाव मोड़ पर किसी वारदात को अंजाम देने के लिए खड़ा है। पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी की और उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम पिंटू यादव पुत्र राम किशुन यादव निवासी कारीसात थाना जहानागंज बताया।
विज्ञापन
उसके पास से 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। एसपी ग्रामीण ने बताया कि पकड़े गये शातिर अपराधी पर इलाहाबाद और जौनपुर में 25-25 हजार और आजमगढ़ में 35 हजार का इनाम घोषित है। जिले में इसके खिलाफ सरायमीर, अतरौलिया और जहानागंज थाने में कई मामले दर्ज है।